फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   रमना एसटीपी का काम धीमा, अधिकारियों को लगी फटकार

रमना एसटीपी का काम धीमा, अधिकारियों को लगी फटकार

Sun, 02 Jun 2019 02:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:11 AM IST
विज्ञापन
रमना एसटीपी का काम धीमा, अधिकारियों को लगी फटकार
वाराणसी। नमामि गंगे परियोजना के तहत तैयार हो रहे रमना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की प्रगति बेहद धीमी होने पर शनिवार को मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने जल निगम के अधिकारियों को फटकार लगाई। उन्होंने बचे हुए कामों की समयसीमा तय कर दी है और इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान 65 फ़ीसदी कार्य पूर्ण हो जाने की जानकारी पर उन्होंने शेष 35 फ़ीसदी कार्य को युद्ध स्तर पर कराए जाने का निर्देश दिया। मानसून से पूर्व गंगा के किनारे 100 मीटर डाले जाने वाले राइजिंग मेन लाइन (पाइप लाइन) एवं अस्सी एनपीएस पंपिंग स्टेशन पर कराए जाने वाले कार्य अब तक मात्र 34 फ़ीसदी पूर्ण होने की जानकारी पर कमिश्नर ने गहरी नाराजगी जताई और विभागीय अभियंता को बरसात से पूर्व कराए जाने वाले कार्य को हर दशा में पूरा कराने को कहा। रमना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट भारत का पहला एसटीपी प्रोजेक्ट है जो नमामि गंगे योजनान्तर्गत पीपीपी मॉडल 102 करोड़ की लागत से बनाया जा रहा है। इसके पूर्ण हो जाने पर 5 करोड़ लीटर प्रतिदिन सीवरेज को ट्रीट किया जा सकेगा। कमिश्नर ने रमना एसटीपी के निर्माण पर विशेष ध्यान दिए जाने का निर्देश देते हुए कहा कि दीनापुर एसटीपी की तरह डिस्लिटलिंग की समस्या नहीं आनी चाहिए। बताया गया कि रमना एसटीपी के पूर्ण हो जाने पर अस्सी नाला में आने वाले 17 हजार हाउस कनेक्शन के सीवरेज का ट्रीटमेंट होने लगेगा। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर दीपक अग्रवाल ने निर्माणाधीन सीवरेज कूपों पर चढ़कर एक-एक कार्यों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed