{"_id":"5ced9bfdbdec22073f3f26b7","slug":"155907588519-varanasi-news21","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में होगी औषधीय पौधों की गुणवता की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में होगी औषधीय पौधों की गुणवता की जांच
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू के आयुर्वेद संकाय में जल्द ही औषधीय पौधों के गुणवत्ता की जांच की सुविधा शुरू हो जाएगी। इसके साथ औषधीय पौधों की खेती और उसकी उपयोगिता को बढ़ावा देने के लिए अब गांवों में कलेक्शन सेंटर खोला जाएगा। यहां किसान अपने पौधों को जमा कर सकेंगे, इसके बाद बीएचयू में गुणवत्ता की जांच के बाद उसे देश-विदेश भेजा जा सकेगा। मंगलवार को केएन उडप्पा सभागार में नेशनल मेडिकल प्लांटस बोर्ड (एनएमपीबी), आयुष मंत्रालय और बीएचयू आयुर्वेद संकाय के तत्वावधान में आयोजित संगोष्ठी में इसका निर्णय हुआ।
औषधीय पौधों के हितधारकों के लिए आयोजित संगोष्ठी में आयुष मिशन, एनएमपीबी और आयुर्वेद संकाय के साथ मिलकर काम करने पर भी सहमति बनी। क्षेत्रीय निदेशक अरुण चंदन ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अभी औषधीय पौधों की खेती कम होती है, इसे बढ़ावा देने की जरूरत है। कार्यक्रम में आयुष मंत्रालय की ओर से हर माह निकाले जाने वाले समाचार पत्र का विमोचन और वितरण भी किया गया। इस दौरान आयुर्वेद संकाय से वैध सुशील दूबे समेत विभिन्न जिलों से आए 20 किसानों को अंगवस्त्र, तुलसी का पौधा देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयुर्वेद संकाय प्रमुख प्रो. यामिनी भूषण त्रिपाठी, सिद्धनाथ उपाध्याय, एन पद्म कुमार, प्रो. एनएन मल्होत्रा, एसके चौहान, मुन्ना यादव, विजय नावड़ आदि मौजूद रहे।