{"_id":"5ced9bfabdec220766496933","slug":"15590758815-varanasi-news74","type":"story","status":"publish","title_hn":"धतूरे की पकौड़ी खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धतूरे की पकौड़ी खाने से एक ही परिवार के सात लोग बीमार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जैतपुरा के लाट सरैया स्थित पक्का महाल में एक ही परिवार के सात लोग धतूरा खाकर बीमार हो गए। तबीयत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में सभी को मंडलीय अस्पताल लाया गया, जहां इमरजेंसी में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम रोजा इफ्तार के दौरान लोगों ने चौराई और धतूरे बनी पकौड़ी खा ली थी।
पक्का माहौल निवासी कुर्बान अली के घर में हर दिन की तरह लोग इफ्तार करने बैठे थे। इस दौरान बनी पकौड़ी को पूरे परिवार खायी। देर रात एक-एक कर सभी की तबीयत बिगड़ने लगी और वह उल्टी करने लगे। सूचना पाकर आसपास के लोग घर पहुंचे और सभी को मंडलीय अस्पताल कबीरचौरा लेकर आए। यहां इमरजेंसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को भर्ती कर लिया। फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है। कुर्बान अली ने बताया कि उनकी पत्नी शाहजहां बीबी की दिमागी स्थिति ठीक नहीं है। रोजा इफ्तार के दौरान धतूरे को शाहजहां ने चौराई के साथ मिलाकर पकौड़ी बना दी। जिन लोगों की तबीयत बिगड़ी है, उसमें कुर्बान अली और शाहजहां बीवी के साथ उनके लड़के ऐजाजुद्दीन (19), नेहालुद्दीन (32), रियाजुद्दीन (28), लड़की इशरत जहां (14) और तसरिम जहां (25) का नाम शामिल है। मंडलीय अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीएन श्रीवास्तव ने बताया कि इमरजेंसी में भर्ती सभी की हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।