{"_id":"5cc370a7bdec22073e115af7","slug":"151556312231-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के नामांकन से वाराणसी के नाम एक और रिकॉर्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के नामांकन से वाराणसी के नाम एक और रिकॉर्ड
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन के साथ ही वाराणसी के नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया। बतौर प्रधानमंत्री पहली बार किसी प्रत्याशी ने यहां से पर्चा दाखिल किया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड प्रदेश के सुल्तानपुर, रायबरेली, इलाहाबाद और बलिया के नाम ही था।
17वीं लोकसभा के लिए मोदी ने गुरुवार को नामांकन पत्र भरा। नामांकन पत्र दाखिल करते ही वह वाराणसी से नामांकन करने वाले पहले प्रधानमंत्री बन गए। मोदी ने 2014 में भी वाराणसी संसदीय सीट से चुनाव लड़ा था। उस समय वह गुजरात के मुख्यमंत्री थे। पहले प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने पीएम के तौर पर तीन और इंदिरा गांधी ने इसी पद पर रहते हुए चार बार नामांकन किया था।
1964 से 1966 तक दूसरे प्रधानमंत्री रहे लालबहादुर शास्त्री भले ही वाराणसी के निवासी थे लेकिन वह यहां से सांसद नहीं रहे। 1957 और 1967 में शास्त्री इलाहाबाद से सांसद चुने गए। शास्त्री के अलावा पं. जवाहर लाल नेहरू दो बार प्रधानमंत्री बने। पं. नेहरू एक बार इलाहाबाद और दो बार फूलपुर से जीते थे। पं. नेहरू ने बतौर प्रधानमंत्री 1952, 1957 और 1962 में इलाहाबाद से नामांकन पत्र दाखिल किया था। 1952 में उन्होंने इलाहाबाद से चुनाव लड़ा था, जबकि 1957 और 1962 में वह फूलपुर से प्रत्याशी थे।
विज्ञापन
इसके अलावा चौथी प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1967 के बाद 1971 में रायबरेली, 1977 में चिकमंगलूर और 1980 में रायबरेली के साथ ही मेढक से नामांकन किया था। इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी ने बतौर प्रधानमंत्री 1984 और 1989 में अमेठी (सुल्तानपुर) से नामांकन किया था। इसके अलावा चंद्रशेखर ने 1991 में प्रधानमंत्री रहते हुए बलिया लोकसभा सीट से नामांकन किया था।