{"_id":"5cc21b69bdec2214161d7cc2","slug":"151556224873-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम, सीएम शहर में और बिजली हुई गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम, सीएम शहर में और बिजली हुई गुल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के शहर में होने के बावजूद काशीवासियों को बिजली ने खूब रुलाया। बुधवार रात से लेकर गुरुवार पूरे दिन यहां तक कि रोड शो के तुरंत बाद कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई। वहीं, बिहार से आने वाली ट्रांसमिशन लाइन भी दो बार ट्रिप कर गई। इसके चलते वाराणसी सहित आसपास क्षेत्रों में सात मिनट तक बिजली गायब रही। बाद में ओबरा से विद्युत आपूर्ति कर व्यवस्था बहाल की गई।
पीएम के रोड शो व तमाम मंत्रियों, राजनेताओं के शहर में मौजूद होने के बावजूद बुधवार रात से ही बिजली व्यवस्था बेपटरी हो गई। मंडुवाडीह, ककरमत्ता, लहरतारा क्षेत्रों में बिजली आती जाती रही। गोदौलिया, वरुणापार के कुछ इलाकों, मंडुवाडीह क्षेत्र के कुछ कॉलोनियों में घंटो बिजली गुल रही। गुरुवार सुबह से कई क्षेत्रों में बिजली की लुकाछिपी चलती रही। कैंट, लहुराबीर, लंका, मलदहिया, महमूरगंज, सिगरा, रथयात्रा, मैदागिन आदि क्षेत्रों में बिजली कटी। राजेंद्र नगर, सिंधोरिया कॉलोनी में दो घंटे तक बिजली कटौती की गई। भीषण गर्मी में बिजली कटने की वजह से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ा।