{"_id":"5cbf777cbdec22764d270d43","slug":"151556051836-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म का एक आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। 10वीं की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सिगरा पुलिस ने चंदुआ छित्तूपुर निवासी आशुतोष राय उर्फ रईस को गिरफ्तार किया। प्रकरण में छात्रा की सहेली और एक अन्य आरोपी की पुलिस को तलाश है। कैंट रेलवे स्टेशन क्षेत्र के जिस गेस्ट हाउस में वारदात को अंजाम दिया गया, उसके संचालक पर कार्रवाई को लेकर पुलिस चुप्पी साधे हुए है। पुलिस का कहना है कि गेस्ट हाउस संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
सिगरा क्षेत्र की एक छात्रा अपने परिजनों के साथ रविवार की रात सिगरा थाने पहुंची थी। छात्रा का आरोप है कि उसकी सहेली के दो दोस्तों ने नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गिरफ्त में आए आशुतोष ने बताया कि वारदात के दौरान सभी बीयर के नशे में थे। अभिषेक अपने दोस्त के साथ छात्रा को लेकर उषा गेस्ट हाउस गया। वारदात के बाद छात्रा की सहेली की मदद से उसे काशी विद्यापीठ के गेट नंबर तीन के समीप छोड़ कर सभी भाग निकले। सिगरा पुलिस के अनुसार छात्रा की सहेली और एक अन्य आरोपी के नाम व पते की तस्दीक कर ली गई है। दोनों की तलाश में छापेमारी जारी है।
सिगरा पुलिस चेते तो बंद हों अवैध धंधे
कैंट रेलवे स्टेशन के सामने और आसपास के क्षेत्र में शाम से देर रात तक रोजाना युवतियां और महिलाएं खड़ी रहती हैं। स्टेशन से बाहर निकलने वाले यात्रियों को अपनी बातों में फंसा कर यह युवतियां और महिलाएं उन्हें परेड कोठी और इंग्लिशिया लाइन के चिह्नित गेस्ट हाउसों और लॉजों में ले जाती हैं। इस बीच पुलिस मौजूद भी रहती है लेकिन चिह्नित गेस्ट हाउसों और लॉजों से प्रतिमाह मिलने वाली मोटी रकम के कारण कभी कार्रवाई नहीं की जाती है। बगैर परिचय पत्र के और प्रति घंटे की दर से मनमाने किराये पर कमरे देकर चिह्नित गेस्ट हाउसों और लॉजों के संचालक किसी दिन बड़े खतरे की वजह बन सकते हैं लेकिन सिगरा पुलिस को इससे कोई सरोकार नहीं है।