फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   महिलाएं शहीदों के परिवारों को भेजेंगी आर्थिक मदद

महिलाएं शहीदों के परिवारों को भेजेंगी आर्थिक मदद

Fri, 08 Mar 2019 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
महिलाएं शहीदों के परिवारों को भेजेंगी आर्थिक मदद
वाराणसी। एक दूसरे के सहयोग से खुद को सशक्त बनाने वाली स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं पुलवामा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को आर्थिक मदद भेजेंगी। पूरे प्रदेश में सक्रिय स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं ने यह निर्णय लिया है। आज काशी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दो महिलाएं प्रतीकात्मक ‘भारत के वीर चेक’ प्रदान करेंगी।
विज्ञापन

स्वयं सहायता समूह से जुड़ी प्रत्येक महिला 11-11 रुपये जोड़ेगी। अनुमान के मुताबिक, वाराणसी से लगभग सवा लाख रुपये शहीदों के परिजनों को भेजे जाएंगे। वहीं पूरे प्रदेश से 80 लाख रुपये से ज्यादा एकत्रित होने की उम्मीद है। बड़ा लालपुर स्थित दीन दयाल हस्तकला संकुल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गांगपुर घाट की सुमन पाल और रीना सिंह ‘भारत के वीर चेक’ डेमो चेक पीएम को सौंपेंगी। इसे लेकर दोनों महिलाएं उत्साहित हैं। सुमन ने कहा कि पीएम से मिलने को लेकर वे उत्साहित हैं और यह उनके जीवन का सबसे अनमोल पल है। वहीं रीना सिंह ने शहीदों के परिजनों की मदद के लिए किए जा रहे छोटे से योगदान को गर्वान्वित करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि जब भी उन्हें मौका मिलेगा वे और उनका समूह हर संभव मदद करने को तत्पर रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed