{"_id":"5c438589bdec2229d23968a1","slug":"151547928969-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसटीएफ के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसटीएफ के हत्थे चढ़ा इनामी बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सारनाथ थाना अंतर्गत लेढ़ूपुर से शनिवार को एसटीएफ ने मऊ जिले के रानीपुर थाना के ताहिरपुर निवासी अजीत यादव को गिरफ्तार किया। अजीत पर बलिया पुलिस ने 25 हजार और मऊ पुलिस ने 15 हजार का पुरस्कार घोषित किया था। अजीत के पास से .32 बोर की देसी पिस्टल, दो कारतूस, तीन मोबाइल और 1700 रुपये बरामद कर उसे सारनाथ पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया।
एसटीएफ की वाराणसी इकाई के डिप्टी एसपी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व सूचना पर लेढ़ूपुर में अजीत को पकड़ने के लिए प्रभारी निरीक्षक शैलेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ की टीम ने घेरेबंदी की तो उसने फायरिंग की। हालांकि जवाबी कार्रवाई में अजीत को दबोच लिया गया।
दिनदहाड़े किया था कत्ल
एसटीएफ के प्रभारी निरीक्षक शैलेश प्रताप सिंह ने बताया कि 2012 में पंकज यादव का शागिर्द बन कर अजीत ने जरायम जगत में कदम रखा। इसके साथ ही उसने मऊ कचहरी में अधिवक्ता अफजल अली की दिनदहाड़े गोली मार कर हत्या कर दी थी। 2014 में मऊ के मोहम्मदाबाद गोहना थाना क्षेत्र में शराब ठेकेदार रोमी की और 2015 में मनिराम सिंह की हत्या की थी। 2015 में मऊ के सरायलखंसी थाना के भलया निवासी रीसू सिंह की हत्या का भी आरोपी अजीत है। जून 2018 में मऊ के इनामी बदमाश रामाश्रय यादव के कहने पर अजीत ने बलिया जिले के उभांव थाना क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी को गोली मारकर लूटपाट की थी। 2018 में मऊ के घोसी थाना क्षेत्र निवासी सुनील यादव के कहने पर चुनावी रंजिश में अजीत ने अमरनाथ यादव पर जानलेवा हमला किया था। 2018 में मऊ जिले के घोसी थाना क्षेत्र निवासी एक चिकित्सक की हत्या का आरोप अजीत पर है। 2018 में ही घोसी थाना के मोहम्मदपुर हसनपुर निवासी रामदास यादव को अजीत ने जान से मारने की धमकी दी थी।