फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बोर्ड परीक्षा से पहले शुरू हुआ प्री बोर्ड

बोर्ड परीक्षा से पहले शुरू हुआ प्री बोर्ड

Thu, 27 Dec 2018 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षा से पहले शुरू हुआ प्री बोर्ड
वाराणसी। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की मुख्य परीक्षा से पहले बुधवार से जिले के कॉलेजों में प्री बोर्ड की परीक्षा शुरू हो गई। चार दिन तक चलने वाली यह परीक्षा जिले के सभी 400 कॉलेजों में कराई जाएगी। पहली बार होने वाली इस पहल से जहां कॉलेजों में बोर्ड परीक्षा को लेकर चल रही तैयारियों का मूल्यांकन होगा वहीं छात्र-छात्राओं में भय भी दूर होगा।
विज्ञापन

बोर्ड की मुख्य परीक्षा इस बार सात फरवरी से शुरू होगी, जिसको लेकर समय-सारिणी पहले ही जारी कर दी गई है। इसके पहले शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों में प्री बोर्ड कराने का निर्णय लिया था। शिक्षा में गुणात्मक सुधार और छात्र-छात्राओं में बोर्ड परीक्षा को लेकर होने वाले भय को दूर करने के उद्दश्ेय से ही यह कदम उठाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि प्री बोर्ड की परीक्षा खत्म होने के बाद संबंधित कॉलेज स्तर पर छात्र-छात्राओं को उनकी कापियां भी दिखाई जाएंगी, जिसमें उन्हें परीक्षा की तैयारी, सवालों को हल करने आदि से जुड़ी गलतियां भी बताई जाएंगी।
विज्ञापन

वॉयस रिकार्डर न देने वालों को जारी होगी नोटिस
यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले में बने 149 केंद्रों पर अब भी कई केंद्रों ने वायस रिकार्डर लगाए जाने का प्रमाण जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में नहीं दिया है। इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि गुरुवार को ऐसे कॉलेजों की सूची तैयार कर उन्हें नोटिस दिया जाएगा। तय समय के भीतर जवाब न देने वालों की सूची बोर्ड को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed