फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   प्रवासी सम्मेलन में लघु विश्व दिखाई दे काशी

प्रवासी सम्मेलन में लघु विश्व दिखाई दे काशी

Thu, 13 Sep 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्रवासी सम्मेलन में लघु विश्व दिखाई दे काशी
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काशी के लोगों और व्यापारिक संगठनों से कहा कि प्रवासियों का स्वागत ऐसा करें कि लघु विश्व के रूप में काशी दिखाई दे। अगले साल 21 से 23 जनवरी तक होने वाले प्रवासी भारतीय सम्मेलन में काशीवासियों को भागीदारी बढ़-चढ़कर होनी चाहिए। इस पर सभी संगठनों ने हामी भरी। सम्मेलन की तैयारियों के मद्देनजर बुधवार को मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस में चुनिंदा लोगों से सर्किट हाउस में मुलाकात की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वालों में आईएमए अध्यक्ष डॉ. अरविंद सिंह, सचिव डॉ. मनीषा सिंह, डॉ. आलोक सिंह, डॉ. एम शर्मा और पीएचडी चैंबर आफ कामर्स की ओर से अशोक गुप्ता और जगदीश दास शाह व बिल्डर एसोसिएशन के अनिल सिंह, अनुज डिडवानिया, सर्वेश अग्रवाल के अलावा उत्तर प्रदेश स्वर्णकार संघ की ओर से जिलाध्यक्ष कमल कुमार सिंह, महामंत्री किशोर कुमार सेठ, प्रदेश अध्यक्ष रवि सर्राफ, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर सिंह, जिला मंत्री प्रकाश सेठ, प्रचार प्रसार मंत्री शिव शंकर सेठ, मीडिया प्रभारी सतीश वर्मा प्रमुख रहे।
विज्ञापन

पीतल के बर्तन व्यवसासियों में अखिल भारतीय हैहयवंशीय केेंद्रीय संचालन समिति व्यापार प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, अलौह धातु उद्योग व्यापार मंडल के महामंत्री गंगाराम सिंह, बनारस ब्रास मर्चेंट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुशील कुमार रस्तोगी, विश्वनाथ गली व्यवसायिक संघ के अध्यक्ष मुन्नालाल रस्तोगी, वाराणसी बर्तन व्यवसायी के महामंत्री शैलेंद्र कुमार गुप्ता, हैहयवंशीय क्षत्रिय कसेरा महासभा के कोषाध्यक्ष प्रह्लाद दास, दीनदयाल मंडल भाजपा के उपाध्यक्ष संजय कुमार केशरी, हड़हा वार्ड के पार्षद प्रदीप कुमार कसेरा ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed