फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   6.5 करोड़ से बनेगी पशु पॉली क्लीनिक

6.5 करोड़ से बनेगी पशु पॉली क्लीनिक

Thu, 13 Sep 2018 01:05 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:05 AM IST
विज्ञापन
6.5 करोड़ से बनेगी पशु पॉली क्लीनिक
ज्ञानपुर। जिले के पशुपालकों के लिए अच्छी खबर है। मंडल स्तरीय पहली पशु पॉलीक्लीनिक ज्ञानपुर में खुलने जा रही है। इसके लिए शासन ने 6.5 करोड़ का बजट जारी कर दिया है। पशुपालन विभाग ने इसके निर्माण की तैयारी शुरू कर दी है। पशु अस्पताल के पुराने भवन को गिरा कर पॉलीक्लीनिक बनाई जाएगी। पशु अस्पताल को दूसरे स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। यहां पशुओं के इलाज की अत्याधुनिक सुविधाएं होंगे। इसमें पशुओं की जांच, एक्सरे से लेकर तमाम तरह की सुविधाएं एक ही छत के नीचे मिलेंगी। जून 2016 में प्रदेश सरकार से मिर्जापुर मंडल में पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक निर्माण के लिए प्रस्ताव मांगा गया था। इसके लिए मंडल स्तर पर कई जगहों पर निर्माण कार्य की चर्चाएं चल रहीं थीं, लेकिन 16 मार्च 2018 को शासन ने भदोही जनपद के ज्ञानपुर स्थित जिला पशु अस्पताल परिसर की खाली जमीन पर पॉलीक्लीनिक के निर्माण के लिए स्वीकृति दे दी। इस चिकित्सालय का विकास सात सौ वर्ग मीटर में किया जाएगा। यह मंडल की पहली पशु चिकित्सा पॉलीक्लिनिक होगी। इसमें पशु चिकित्सा से संबंधित सभी अत्याधुनिक सुविधाएं और विशेषज्ञ चिकित्सक मौजूद रहेंगे। विशेषज्ञ चिकित्सकों में मेडिसिन, सर्जरी, गाइनोलाजिस्ट और पैथोलाजिस्ट की तैनाती की जाएगी। साथ ही एक्सरे, अल्ट्रासोनोग्राफिक, ब्लड टेस्ट समेत जांच की अन्य सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। भवन निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था पैक्सफेड को दी गई है। पॉलीक्लीनिक के लिए शासन ने छह करोड़ 49 लाख रुपये जारी कर दिया गया है। पशु चिकित्सालय की नई बिल्डिंग के निर्माण के बाद पशु चिकित्सालय को उसमें शिफ्ट करने के बाद पुरानी बिल्डिंग को लेते हुए सात सौ वर्ग मीटर के दायरे में पॉलीक्लीनिक का निर्माण कार्य इसी महीने शुरू किया जाएगा। जिला पशु चिकित्साधिकारी डॉ. आरबी मौर्या ने बताया कि पशु चिकित्सालय की बिल्डिंग जर्जर हो जाने के कारण पहले नया भवन बनवाया जा रहा है। इसके लिए अलग से प्रदेश सरकार ने 34 लाख रुपये का बजट जारी किया है। इसके निर्माण के बाद पुरानी बिल्डिंग को गिराकर पालीक्लीनिक के लिए उस जगह को भी इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed