{"_id":"5b2bf9024f1c1baa6e8b903b","slug":"151529608450-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दर्जन गांवों में जलापूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दर्जन गांवों में जलापूर्ति ठप
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। क्षेत्र के चकापुर में स्थित जल निगम परियोजना के ट्यूबवेल की मोटर जलने से इलाके के दो दर्जन से अधिक गांवों में चार दिनों से पेयजल की आपूर्ति ठप है। इससे भीषण गर्मी में करीब 20 हजार की आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रही है। दूरदराज में लगे हैंडपंपों से किसी तरह लोग पानी की व्यवस्था कर रहे हैं।
चकापुर में चार दिन पहले जल निगम के पंप की मोटर जल गई थी, जिसके कारण इससे जुड़े 25 गांवों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। चकापुर, मुक्तापुर, डेहरिया, हथियाडील, अदनपुर, कंसापुर, हुसैनीपुर, तितराही, लोहरपुरवा, भक्तापुर, पयागापुर, तुलापुर, बसंतपुर, तियुरी आदि गांवों में पानी पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। लोग पानी के लिए लोग इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारियों की लापरवाही के चलते चार दिन बाद भी मोटर की मरम्मत नहीं हो सकी। यही नहीं, जलस्तर नीचे जाने के कारण ज्यादातर हैंडपंप भी जवाब दे चुके हैं। इससे पानी का संकट गंभीर हो गया है। क्षेत्र के शंभूनाथ सिंह, प्रकाश चौबे, आनंद कुमार, भुलेश्वर, राजकुमार, बसंतू सोनकर आदि ने बताया कि जल निगम के कर्मचारियों से लेकर अधिकारियों तक से कई बार शिकायत की गई लेकिन मोटर की मरम्मत नहीं कराई जा रही। इससे ग्रामीणों में रोष पनपने लगा है। ग्रामीणों ने कहा कि यदि मोटर की मरम्मत कराकर पेयजल की आपूर्ति जल्द बहाल न की गई तो आंदोलन किया जाएगा।