फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गैंगरेप के आरोपी ट्रेवल एजेंट को जेल0

गैंगरेप के आरोपी ट्रेवल एजेंट को जेल0

Sat, 07 Apr 2018 02:36 AM IST
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
गैंगरेप के आरोपी ट्रेवल एजेंट को जेल0
वाराणसी। छावनी क्षेत्र स्थित होटल रेडिसन में युवती के साथ सामूहिक दुराचार के आरोपी ट्रेवल एजेंट आबिद मोहिउद्दीन को शुक्रवार को कैंट पुलिस ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका खारिज करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। वहीं, इस मामले के नामजद आरोपी इंडो-थाई विमानन कंपनी के मैनेजर सत्येंद्र सिंह की समर्पण अर्जी के मद्देनजर शुक्रवार सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक कचहरी परिसर में पुलिस तैनात रही लेकिन वह नहीं आया। उधर, मामले में दूसरे नामजद डॉ. आशुतोष अस्थाना की ओर से भी सीजेएम कोर्ट में समर्पण की अर्जी दाखिल की गई है। अदालत ने मामले में कैंट थाने से आख्या तलब की है।
विज्ञापन

बाबतपुर एयरपोर्ट पर एक निजी विमानन कंपनी में कार्यरत युवती को 27 मार्च को डॉ. आशुतोष अस्थाना ने एक बिजनेस डील के लिए होटल रेडिसन में बुलाया था। आरोप है कि युवती की बीयर में नशीला पदार्थ मिलाकर होटल के चतुर्थ तल स्थित एक कमरे में उसके साथ सामूहिक दुराचार किया गया। डॉ. आशुतोष और सत्येंद्र के खिलाफ पीड़िता ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया जबकि होटल रेडिसन में ट्रेवल एजेंट के तौर पर काम करने वाले आबिद को सीसीटीवी फुटेज से तीसरे आरोपी के तौर पर चिह्नित किया गया।
विज्ञापन

डॉ. आशुतोष और सत्येंद्र की तलाश में पांच पुलिस टीमें लगी हुई हैं लेकिन दोनों का सुराग नहीं लग पा रहा है। दोनों नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अब तक 13 लोगों से पूछताछ कर चुकी है और छह लोग हिरासत में हैं। एसपी सिटी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापामारी और उनके करीबियों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed