{"_id":"5a7f4c2c4f1c1ba4268b9aff","slug":"151518292012-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता लापता, घर वाले भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता लापता, घर वाले भी फरार
Updated Sun, 11 Feb 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरी। थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शुक्रवार की रात विवाहिता अबूझ हाल में लापता हो गई। पति-पत्नी के बीच झगड़े के बाद लापता हुई विवाहिता का शनिवार को शाम तक कुछ पता नहीं चला। इस बीच शनिवार को उसके घर वाले भी फरार हो गए। सूचना पाकर मौके पर यूपी-100 की पुलिस भी पहुंच गई। घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
शनिवार की सुबह यूपी-100 पुलिस को सूचना मिली कि एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। विवाहिता का शव ठिकाने लगाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली, लेकिन वहां कोई शव नहीं मिला। विवाहिता के परिवार के लोग घटना के बाद से ही फरार बताए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि शुक्रवार की रात पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद रात में ही पत्नी की हालत बिगड़ने लगी थी। उसे अस्पताल ले जाने की बात कही गई, लेकिन सुबह होने के बाद भी विवाहिता की जानकारी नहीं मिलने पर ग्रामीण तरह-तरह के कयास लगाने लगे। इस बीच किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। विवाहिता के तीन पुत्री और एक पुत्र हैं। इस मामले में सीओ औराई पवन कुमार ने कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। तहरीर पड़ेगी तो छानबीन कर पूरी कार्रवाई की जाएगी।