{"_id":"5a70dc924f1c1bff388b57c1","slug":"151517345938-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी के घाटों पर सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए बनेगी टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी के घाटों पर सफाई व्यवस्था की निगरानी के लिए बनेगी टीम
Updated Wed, 31 Jan 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ/वाराणसी। पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने पर्यटन विभाग की विभिन्न योजनाओं को तेज गति से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विभाग की योजनाओं की प्रगति का मासिक लक्ष्य निर्धारित कर कलैंडर बनाने के निर्देश भी दिए। पर्यटन मंत्री ने वाराणसी के घाटों पर बने चेंजिंग रूम और शौचालय में व्याप्त गंदगी पर नाराजगी जाहिर करते हुए सफाई के ठोस इंतजाम करने के निर्देश दिए।
मंगलवार को पर्यटन निदेशालय में आयोजित पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में पर्यटन मंत्री डॉ. रीता बहुगुणा जोशी ने केंद्र और राज्य सरकार की पर्यटन विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्र्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने को कहा। विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया घाटों पर साफ सफाई के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। नियमानुसार निर्माण कार्य नहीं होने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। उन्होंने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारियों को जिला स्तर पर निरीक्षण कर कार्र्यों को जल्द पूरा कराने के निर्देश दिए। संयुक्त निदेशक पर्यटन अविनाश चंद्र मिश्रा ने फोन पर हुई वार्ता में बताया कि नगर निगम की सफाई व्यवस्था पर नजर रखने के लिए एक टीम का गठन किया जाएगा।
बैठक में वन विभाग की ओर से सोनभद्र स्थित सल्खन फासिल में इकोटूरिज्म के लिए13.53 करोड़ रुपये स्वीकृत करने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में 1 से 25 करोड़ रुपये एवं उससे अधिक लागत की योजनाओं की समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव ने योजनाओं पर कार्य आरंभ कराने के लिए जल्द टेंडर निकालने और वास्तविक मेकर्स व सप्लायर को ही टेंडर देने के निर्देश दिए।