{"_id":"5a2eee154f1c1b9f678c0c32","slug":"151513025045-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुक्काबाज में दिखेगा बाक्सर का संघर्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुक्काबाज में दिखेगा बाक्सर का संघर्ष
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। जाने-माने फिल्म निर्देश अनुराग कश्यप की नई फिल्म ‘मुक्काबाज’ में मुक्केबाजों की जिंदगी और उनके संघर्ष को दिखाया गया है। उत्तर प्रदेश में इस खेल की क्या स्थिति है और खिलाडि़यों को कैसी-कैसी परेशानियों से गुजरना होता है, इन बिंदुओं पर आधारित फिल्म 12 जनवरी को रिलीज होगी। खास बात यह है कि इस फिल्म में बनारस के कई खिलाडि़यों ने अपने अभिनय का जलवा दिखाया है और इसकी अधिकांश शूटिंग भी बनारस में ही हुई है।
‘मुक्काबाज’ में रेफरी की भूमिका निभाने वाले शशि प्रकाश सिंह बनारस के रहने वाले हैं। राष्ट्रीय स्तर के मुक्केबाज और बाक्सिंग के अंतरराष्ट्रीय रेफरी शशि सनबीम स्कूल में खेल शिक्षक भी हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म में अभिनय के लिए जब अनुराग कश्यप का फोन आया तो उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ। अनुराग ने कहा कि उन्हें रियलिस्टिक सिनेमा बनाना है और दर्शकों को रियल फाइट दिखानी है। फिल्म में यह भी दिखाया गया है कि खेल जगत में भी जातिवाद और भ्रष्टाचार किसी तरह हावी हो गया है। बाक्सर के संघर्ष को लव स्टोरी के जरिए दिखाने की कोशिश की गई है।
फि ल्म की कहानी श्रवण सिंह नाम के एक बॉक्सर की है जो, स्थानीय डॉन के जिम में बॉक्सिंग सीखता है। इसी दौरान उसे डॉन की भतीजी से प्यार हो जाता है। फिल्म को रियलिस्टिक बनाने के लिए इसके हीरो ने एक साल तक एक बॉक्सर के साथ रहकर बाक्सिंग की ट्रेनिंग ली और उस दौरान खिलाडि़यों के संघर्ष और खेल की हकीकत को समझा। फिल्म के अधिकांश हिस्सों की शूटिंग बीएचयू के एंफीथिएटर ग्राउंड और सिगरा स्टेडियम के बाक्सिंग हाल में की गई है। शशि ने बताया कि फिल्म में सचिन मिश्र और खुशी धवन समेत बनारस के कई बाक्सरों ने अभिनय किया है। इसमें विनीत कुमार, जिम्मी शेरगिल, रवि किशन मुख्य भूमिका में हैं।