{"_id":"59d697054f1c1bb0538b5ea7","slug":"151507235589-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएचयू में सुरक्षाकर्मियों और सिपाहियों में नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएचयू में सुरक्षाकर्मियों और सिपाहियों में नोकझोंक
Updated Fri, 06 Oct 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में हुए बवाल के बाद प्रॉक्टोरियल बोर्ड में बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ, सुरक्षाकर्मियों की वर्दी का खाकी रंग बदला गया मगर उनकी कार्यशैली में सुधार नहीं आ रहा है। गुरुवार को एक बार फिर प्राक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मियों के चलते बीएचयू परिसर में स्थिति अनियंत्रित हुई। महिला महाविद्यालय के समीप कुर्सी पर बैठने को लेकर लंका थाने के सिपाहियों से सुरक्षाकर्मी भिड़ गए। सूचना पाकर लंका थानाध्यक्ष संजीव मिश्रा मौके पर पहुंचे। सुरक्षा कर्मियों ने उनकी भी नहीं सुनी तब उन्होंने चीफ प्राक्टर को मौके पर बुलाया। उसके बाद मामला शांत हुआ।
महिला महाविद्यालय के समीप छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पुलिस भी तैनात की गई है। गुरुवार को महिला महाविद्यालय के गेट के समीप रखीं कुर्सियों पर सिपाही बैठे थे। इसी दौरान प्रॉक्टोरियल बोर्ड के सुरक्षाकर्मी आए और सिपाहियों को तत्काल कुर्सी खाली करने के लिए कहा। इस पर सिपाहियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई।