{"_id":"59974c5c4f1c1b7e7e8b4e3c","slug":"151503087708-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाद्य एवं रसद आयुक्त ने कसे अफसरों के पेच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाद्य एवं रसद आयुक्त ने कसे अफसरों के पेच
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। खाद्य एवं रसद आयुक्त अजय चौहान ने राशन कार्डों को आधार कार्ड से लिंक कराने में लापरवाही पर तीन मंडलों के आठ पूर्ति निरीक्षकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी। साथ ही 15 दिन के भीतर काम पूरा कराने की हिदायत दी। इसके अलावा वाराणसी के दो क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों को चेतावनी दी। अजय चौहान ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में वाराणसी, आजमगढ़ और विंध्याचल मंडल में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत पात्र गृहस्थी, अंत्योदय कार्ड, आधार नंबर से लिंक कराने, सत्यापन रिपोर्ट, उचित दर की दुकानों की नियुक्ति, निलंबन आदि कार्यों की समीक्षा की।
बैठक के दौरान काम में लापरवाही पर वाराणसी के पूर्ति निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय, सोनभद्र के अरुण यादव, मिर्जापुर के अजय मिश्र, भदोही के विजय प्रताप यादव, मऊ के मुकेश प्रसाद, शरद कुमार, आजमगढ़ के राम प्रवेश, जौनपुर के संजय यादव को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई। इसी तरह वाराणसी मंडल के सभी जिला पूर्ति अधिकारियों को राशन कार्ड सत्यापन रिपोर्ट की ऑनलाइन फीडिंग में लापरवाही न बरतने की हिदायत दी। आधार फीडिंग की मॉनीटरिंग न करने पर जिले के क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी राजीव कुमार व लक्ष्मण राम को चेतावनी दी।