फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पांच की चोटियां कटने की अफवाह

पांच की चोटियां कटने की अफवाह

Sat, 19 Aug 2017 01:47 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:47 AM IST
विज्ञापन
पांच की चोटियां कटने की अफवाह
चौबेपुर/चोलापुर/रोहनया/हरहुआ। जिले के ग्रामीण इलाकों में महिलाओं की चोटियां कटने की अफवाह से शुक्रवार को दहशत का माहौल रहा। इस दिन अलग-अलग जगहों पर पांच महिलाओं की चोटी कटने का मामला सामने आया।
विज्ञापन

चौबेपुर क्षेत्र के कैथी गांव में शुक्रवार सुबह मीना राजभर (28) की खाना बनाते समय चोटी कट गई। उसे अचानक लगा कि कोई उसका खींच रहा है। पलट कर देखा तो कोई नही था। कटी चोटी को देख वह अचेत हो गई। एंबुलेंस से उसे चोलापुर ले गए जहां दवा कर घर छोड़ दिया। इसी तरह धौरहरा गांव में विजय गोड़ की लड़की मकान की छत पर सोई हुई थी। भोर में उसकी चोटी कट गई। वह चिल्लाने लगी तो परिवार के लोग पहुंचे तो वहां एक जंतु को देख कर भयभीत हो गए। चोलापुर क्षेत्र के पलहीपट्टी गांव में सुबह घर में बैठी प्रीति तिवारी (17) की चोटी कट गई। उसे क्षेत्र के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। रोहनिया थाना के मीरापुर लठवा गांव में संतारा देवी पति राजू राजभर की उस वक्त चोटी कट गई। जब वह दोपहर में छत पर कपड़ा डाल रही थी। महिला की सास ने उसे अचेत हाल में देखा तो चिल्लाने लगी। परिवार के लोगों ने उसे चितईपुर निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। भदवर निवासी मनोज पटेल की पत्नी किरन देवी को लगा कि कोई बाल को खींच रहा है देखा तो बाल कटा था। बेहोशी की हालत में परिजनो ने निजी अस्पताल भर्ती कराया। बड़ागांव थाना क्षेत्र के बेरवा गांव में शुक्रवार की तड़के चार बजे ममता (22) की चोटी कट गई। परिवार के अनुसार चीखने के बाद वह बेहोश हो गई। हरहुआ स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां उसकी हालत गंभीर बनीं हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed