{"_id":"596bcf644f1c1b407c8b47f7","slug":"151500237668-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयापुर में खुलेगा मिनी स्टेडियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयापुर में खुलेगा मिनी स्टेडियम
Updated Mon, 17 Jul 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजातालाब (वाराणसी)। जयापुर गांव में मिनी स्टेडियम जल्द ही खोला जाएगा। ग्रामीण प्रतिभाओं को संवारने और उन्हें बेहतर प्लेटफार्म दिलाने के लिए यह एक प्रयास है। गांवों में खेल की अपार संभावनाएं और मेधा है। ग्रामीण क्षेत्र से ऐसे युवा आगे आएंगे जो भारत को विभिन्न खेलों में स्वर्णपदक दिलाएंगे। उक्त जानकारी फिरोज शाह कोटला अंतरराष्ट्रीय खेल मैदान दिल्ली के क्यूरेटर राधेश्याम शर्मा ने रविवार को जयापुर गांव पहुंचने के बाद अमर उजाला को दी।
राधेश्याम शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में क्रिकेट सहित अन्य खेलों में भी बहुत मेधा है। इस मेधा को संवारने और उन्हें उचित मार्ग देने की जरूरत है। वह प्रधानमंत्री के सांसद आदर्श गांव से इसकी शुरुआत देशभर के लिए करना चाहते हैं। कहा कि यहां पर न सिर्फ क्रिकेटर बल्कि एथलेटिक्स, वॉलीबाल के खिलाड़ी खो-खो, कबड्डी, कुश्ती के खिलाड़ी तैयार होंगे। इसमें स्थानीय स्तर के लोगों के भी व्यापक जन समर्थन व मदद की जरूरत होगी ताकि ग्रामीण युवा इसके लिए तैयार हों और भविष्य में राष्ट्र को पदक दिला सकें।
उन्होंने ग्राम प्रधान से इस संबंध में लंबी चर्चा की। उन्होंने गांव में कई स्थलों को देखा और उसे खेल के मैदान के रूप में परिवर्तित करने का प्रारूप बनाया। यहां पर 4 बीघा भूमि की भी तलाश किया जिसे छोटे स्टेडियम का रूप देकर खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रधान नारायण शर्मा ने क्यूरेटर राधेश्याम शर्मा और उनके साथ आए हुए क्रिकेटर विशाल का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने राधेश्याम शर्मा को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। इस दौरान गांव के युवा क्रिकेटर भी उपस्थित थे सभी ने इस योजना की भूरि-भूरि प्रशंसा की। राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वे दिल्ली पहुंचकर इस संबंध में व्यापक रणनीति तैयार करेंगे और सरकार के समक्ष भी अपनी योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए पुरजोर कोशिश करेंगे। जयापुर में इस खेल स्टेडियम की शुरुआत अगस्त माह के मध्य होने की संभावना है। इस दौरान लालचंद अभय, राहुल, अशोक, नितेश, पप्पू, सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।