फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   बालिका एथलीटों का प्रशिक्षण कल से

बालिका एथलीटों का प्रशिक्षण कल से

Tue, 04 Jul 2017 01:51 AM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 01:51 AM IST
विज्ञापन
बालिका एथलीटों का प्रशिक्षण कल से
वाराणसी। सोमवार को वाराणसी एथलेटिक क्लब ने 27 चयनित बालिका एथलीटों की सूची जारी कर दी। क्लब की अध्यक्ष नीलू मिश्रा ने सूची करते हुए बताया कि सभी खिलाड़ियों को एक सत्र तक निशुल्क उच्च प्रशिक्षण और किट प्रदान किया जाएगा। सभी प्रशिक्षुओं का प्रशिक्षण पांच जुलाई से सिगरा स्टेडियम में सुबह छह बजे से चलेगा। बताया कि 27 एथलीटों में से 14 एथलीटों को उच्च श्रेणी का प्रशिक्षण मिलेगा। 13 बालिकाओं को आरक्षित रखा गया है। इनको तीन माह के बाद पुन: चयन परीक्षण में हिस्सा लेना होगा। उत्तीर्ण होने पर इनको भी उच्च प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में सभी एथलीट हिस्सा लेंगी।प्रशिक्षण शिविर के लिए पूजा मिश्रा, जूली पटेल, आरूषी श्रीवास्तव, रचना गौड़, प्रिया यादव, अनीषा पटेल, डॉली, दिव्या वर्मा, अंशिका यादव, आयुषी वर्मा, श्रेया सिंह, शिमला गुप्ता, अनुसा पाल, आंचल पटेल, सुरक्षित खिलाड़ियों में रिया शर्मा, शीतल पांडेय, रिंकी, निधि, श्रद्धा जैसल, रीना गौड़, श्रद्धा सिंह, गार्गी शर्मा, श्रेया जैसल, ओसी, सोनम, प्रगति दूबे और ऐश्वर्या दूबे का चयन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed