फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   दस अतिकु पोषित बच्चों को एनआरसी सेंटर भेजने का निर्देश

दस अतिकु पोषित बच्चों को एनआरसी सेंटर भेजने का निर्देश

Mon, 26 Jun 2017 02:03 AM IST
Updated Mon, 26 Jun 2017 02:03 AM IST
विज्ञापन
दस अतिकु पोषित बच्चों को एनआरसी सेंटर भेजने का निर्देश
वाराणसी। डीएम योगेश्वर राम मिश्र ने रविवार को पोषण मिशन अन्तर्गत विकास खंड पिण्डरा के रामनगर ग्राम पंचायत का निरीक्षण किया। इस केंद्र पर दस अतिकुपोषित बच्चों को एनआरसी सेंटर भेजवाने के लिए चिकित्सा विभाग के अधिकारियों को कहा। महिलाओं से आयरन की गोली मिलने के बारे में पूछा गया, तो महिलाओं ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को गोली समय-समय पर दी जाती है तथा टीकाकरण भी समय से किया जाता है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय पर अतिकुपोषित बच्चों एवं उनकी माताओं से उन्हें मिलने वाले सुविधा यथा आयरन की गोली, आहार एवं अन्य चीजों के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने स्वच्छ शौचालय होने के बाद भी गांव के कुछ लोगों के बाहर शौच जाने की शिकायत पर डीएम ने ग्राम प्रधान एवं मौजूद स्वच्छता समिति के लोगों से निगरानी करने को कहा। गांव में मौजूद तालाब के किनारे पौधरोपण कराने के लिए खंड विकास अधिकारी को कहा। विद्यालय में मौजूद छोटे बच्चों से कुछ सवाल करते हुए जिलाधिकारी ने अपनी तरफ से बिस्कुट एवं चाकलेट भी बांटे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम पिंडर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारी पिंडरा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

कुपोषण की खबर में इनसेट
000000
कुपोषित बच्चों के मामले में हाईकोर्ट गंभीर
जनहित याचिका पर डीएम से दो सप्ताह में मांगा जवाब
अमर उजाला ब्यूरो
वाराणसी।
जिले के हरहुआं गांव में कुपोषित बच्चों के मिलने के मामले जन अधिकार मंच की ओर से दायर जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने डीएम से दो सप्ताह में जवाब मांगा है। इस अवधि में डीएम को कोर्ट में हलफनामा पेश करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनहित याचिका दायर करने वाले मंच के अध्यक्ष अनिल कुमार मौर्या ने बताया कि जिला प्रशासन में शिकायत के बाद जब कोई कार्रवाई नहीं हुई तो कोर्ट में हरहुआं ब्लॉक के पांच गांवों में 23 कुपोषित बच्चों की सूपी कोर्ट में सौंपी थी। याचिका पर 20 जून को हुई सुनवाई में न्यायमूर्ति अरुण टंडन और अशोक कुमार की अदालत ने यह फैसला दिया। याचिका में यह भी आरोप लगाया था कि बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग कुपोषित बच्चों को दिन में एक बार पका भोजन, 20 ग्राम देशी घी भोजन के साथ उपलब्ध नहीं करा रहा है। इस वजह से पोषण पुनर्वास केंद्र आने वाले बच्चों के सेहत में कोई सुधार नहीं हो पा रहा है। बताया कि मामले में अगली सुनवाई चार जुलाई को होगी। वहीं डीएम योगेश्वर राम मिश्रा का कहना है कि संबंधित मामले में हाईकोई में शपथ पत्र दाखिल कर दिया गया है।

0000000
बढ़ती जा रही कुपोषित बच्चों की संख्या
वाराणसी।
कुपोषण से मुक्ति के लिए चल रही योजनाओं के बाद भी बच्चों की संख्या साल दर साल बढ़ती जा रही है। वास्तविक आंकड़े बताते हैं कि नगर क्षेत्र के अलावा जिले के सभी आठ ब्लॉकों में 32795 बच्चे कुपोषित हैं। सबसे अधिक नगर क्षेत्र में 9373 और सबसे कम 1140 बच्चे हरहुआ ब्लॉक में चिह्नित हैं। पिछले साल अप्रैल तक कुपोषित बच्चों की संख्या 12566 थी। इसमें भी दो हजार से अधिक बच्चे अति कुपोषित हैं और इन्हें बेहतर इलाज की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed