{"_id":"5938407a4f1c1b43458b45a2","slug":"151496858746-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभियान चलाकर की जाए बड़े बकाएदारों से हो वसूली : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभियान चलाकर की जाए बड़े बकाएदारों से हो वसूली : डीएम
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभियान चलाकर की जाए बड़े बकाएदारों से हो वसूली : डीएम
मऊ। कर करेत्तर की मासिक समीक्षा बैठक जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बुधवार को संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिया कि अभियान चलाकर बडे़ बकाएदारों से वसूली की जाए ।अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने की जिम्मेदारी खनन अधिकारी को दी गई।
समीक्षा बैठक में व्यापार कर की वसूली 70.08 प्रतिशत, स्टाम्प की वसूली 167.29 प्रतिशत, मनोरंजनकर 48.65 प्रतिशत, परिवहन का 133.37 प्रतिशत, आबकारी 86.99 प्रतिशत, वन 115.16 प्रतिशत, खनन का 131.71 प्रतिशत, भू-राजस्व 108.19 प्रतिशत, विद्युत 213.99 प्रतिशत, चिकित्सा का 72.41 प्रतिशत, बैंक देयक 163 प्रतिशत, सड़क पुल 122 प्रतिशत, स्थानीय निकाय 81.16 प्रतिशत वसूली रही।जिलाधिकारी ने कम वसूली वाले विभागों को सख्त निर्देश दिया कि अगले माह के समीक्षा बैठक में सभी का वसूली शत प्रतिशत होना चाहिए। समीक्षा बैठक में सबसे कम मनोरंजन कर का रहने पर जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि अगली बैठक में यदि मानक से कम वसूली रही तो विभागीय कार्यवाही की जायेग। कम वसूली के लिए डीएम ने नगर पालिका के ईओ को भी चेतावनी दी। खनन अधिकारी को चेतावनी दी कि किसी भी हालत में अवै ध खनन की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। यदि कहीं से अवैध खान की शिकायत मिली तो इसकी जवाबदेही उनकी होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिव कुमार शर्मा, नगर मजिस्टेट राम अभिलाष, जिला आबकारी अधिकारी, बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी आलोक कुमार, एआरटीओ, समस्त उपजिलाधिकारी, डिप्टी कमिश्नर व्यापार कर, सभी ईओ नगरपालिका विद्यासागर यादव सहित कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।