{"_id":"5f3a2b32795de4203b0245e1","slug":"15-crore-machine-fire-in-ncl-bina-project-anpara-sonbhadra-up","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: एनसीएल बीना परियोजना में 15 करोड़ की मशीन लगी आग, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: एनसीएल बीना परियोजना में 15 करोड़ की मशीन लगी आग, मचा हड़कंप
Mon, 17 Aug 2020 12:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Mon, 17 Aug 2020 12:31 PM IST
विज्ञापन
मशीन में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले में अनपरा में एनसीएल बीना परियोजना में सोमवार को सुबह करीब नौ बजे सावेल मशीन में अचानक आग लग गई। इससे अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
करोड़ों रुपये लागत वाली सावेल मशीन सोमवार को सुबह डीजल लेकर जैसे ही खदान में काम करने के लिए चली, उसी दौरान इसके पिछले हिस्से में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन
आनन-फानन में दमकलकर्मियों ने पहुंचकर आग पर काबू किया। आग बुझने से मशीन को भारी क्षति पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि मशीन अभी नई थी, जिसका फायर यंत्र काम नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
Trending Videos
मशीन की कीमत 15 करोड़ से अधिक बताई जा रही है। बीना परियोजना के जीएम एलपी गोडसे ने बताया कि बंद मशीन में आग कैसे लग गई, इसके कारणों की जांच की जा रही हैं। एनसीएल हेड क्वार्टर से भी लोग मौके पर पहुंच कर आग के कारणों की जांच में जुट गए हैं।