फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारी हुए सम्मानित

अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारी हुए सम्मानित

Wed, 07 Jun 2017 11:31 PM IST
Updated Wed, 07 Jun 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारी हुए सम्मानित
गाजीपुर। विकास कार्यों की समीक्षा बैठक जिला पंचायत के सभागार में बुधवार को हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में उन 29 अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया जिन्होंने ई-डायरी पर स्वयं की ओर से कराए जा रहे कार्यों की फोटोग्राफ्स सहित अपलोडिंग का कार्य सही ढंग से किया। जिनकी जांच जिलाधिकारी की ओर से की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी संजय खत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिया गया कि तहसील दिवस में जितनी भी शिकायतें आती हैं उन्हें प्राथमिकता के तौर पर निस्तारित किया जाय। कोटेदारों की दूकानों पर पात्रों की सूची अवश्य अंकन होना चाहिए। कोई भी कोटेदार अगर धांधली करता है तो उस पर तत्काल एफआईआर दर्ज कराने का निर्देश दिया। बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के संबंध में जानकारी ली। जल्द से जल्द उसे पूर्ण कराने का निर्देश दिया। ग्रामीण विद्युतीकरण के संबंध में की गई शिकायत एवं ग्राउटिंग का कार्य सही नहीं पाए जाने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कृषि विज्ञान केंद्र निर्माण के लिए जांच की गई जमीन और कृषि क्षेत्र में चल रहे प्रोजेक्ट, ग्रीन हाउस, पॉली हाउस के संबंध में जानकारी ली। कहा कि जच्चा बच्चा कार्ड अवश्य बनाया जाए। जिलाधिकारी ने लोहिया गांव, कौशल विकास, वन विभाग, जल निगम, सिंचाई, उद्यान विभाग, इंद्र धनुष के संबंध में कराए गए कार्यो की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed