फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   1450 lamps will be illuminated on the birth anniversary of Janabe Fatima

जनाबे फातिमा की जयंती पर रोशन होंगे 1450 चिराग

Fri, 21 Jan 2022 12:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
1450 lamps will be illuminated on the birth anniversary of Janabe Fatima
हजरत मोहम्मद की बेटी जनाबे फातिमा की 1450वीं जयंती 24 जनवरी को मनाई जाएगी। इस अवसर पर दरगाह ए फातमान में जयंती की पूर्व संध्या पर 1450 चिराग रोशन किए जाएंगे। इसके साथ ही महफिलों का दौर शुरू हो जाएगा। इस दौरान देश की आजादी का जश्न मनाया जाएगा और देश व दुनिया की सेहत व सलामती के लिए दुआ की जाएगी।
विज्ञापन

शिया जामा मस्जिद के प्रवक्ता हाजी फरमान हैदर ने बताया कि इमाम हसन और हुसैन की मां जनाबे फातिमा की 1450वीं जयंती इस बार धूमधाम से मनेगी। बीबी फातिमा रौजा फातमान में है और उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर 23 जनवरी को 1450 चिराग से फातमान रौशन होगा। इस दौरान कई उलेमा मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम संयोजक हाजी फरमान हैदर ने बताया कि दरगाह के मुतवल्ली सय्यद अब्बास रिजवी शफक की निगरानी में कार्यक्रम का आयोजन हो रहा है। इसमें मौलाना कैसर नजफी, मौलाना जमीरुल हसन, मौलाना कैफी, नदीम असगर, जावेद नजफी, अकील हुसैनी, यूसुफ मर्शदी, प्रो.अजीज हैदर, डॉ. शफीक हैदर मौजूद होंगे। 24 जनवरी को कालीमहाल जेपी टॉवर में भी महफिल का आयोजन होगा। इसमें जव्वादिया अरबी कॉलेज के बच्चे, शहर के नामचीन शायर अपने कलाम पेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed