{"_id":"5cddc460bdec2207132d6799","slug":"141558037600-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से थम जाएगा प्रचार, बाहरियों को छोड़ना होगा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से थम जाएगा प्रचार, बाहरियों को छोड़ना होगा शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। सातवें चरण के मतदान से 48 घंटे पहले शुक्रवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। साथ ही राजनीतिक दलों के स्टार प्रचारक, मंत्री, नेता सहित अन्य बाहरी लोगों को संसदीय क्षेत्र छोड़ना होगा। अंतिम दिन सभी राजनीतिक दल और प्रत्याशी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी में हैं। मतदान की तारीख करीब होने से सियासी सूरमाओं की धड़कने भी तेज हो गई हैं।
लोकसभा चुनाव प्रचार थमने के बाद डोर-टू-डोर मतदाताओं से संपर्क शुरू होगा। चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार, शुक्रवार शाम पांच बजे के बाद जनसभा, रोड शो सहित अन्य तरह के चुनाव प्रचार से संबंधित आयोजन नहीं किए जा सकेंगे। ऐसे में प्रत्याशी, समर्थकों और अपने खास लोगों के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने में जुट जाएंगे। 19 मई की सुबह 7 बजे से पोलिंग बूथों पर मतदान शुरू हो जाएगा।
अधिग्रहित वाहन जमा नहीं कराने पर होगी एफआईआर
पोलिंग पार्टियों और अधिकारियों आदि के लिए अधिग्रहित वाहनों को नहीं भेजने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन एफआईआर दर्ज कराएगा। शुक्रवार दोपहर तक वाहन पुलिस लाइन नहीं पहुंचने पर परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई होगी। मछली शहर लोकसभा की पिंडरा विधानसभा में 45 बसों ने आदेश का उल्लंघन किया था, इनके परमिट निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। एआरटीओ प्रशासन अमित राजन राय ने बताया कि अधिग्रहित वाहनों के स्वामियों को निर्देशों से अवगत करा दिया गया है।