{"_id":"5cdb233abdec22075e0765cc","slug":"141557865274-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंड भारत को बचाने का है यह चुनाव: हार्दिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंड भारत को बचाने का है यह चुनाव: हार्दिक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रहुआ। कांग्रेस के स्टार प्रचारक हार्दिक पटेल ने मंगलवार को बेलवरिया में आयोजित जनसभा में कहा कि गुजरात मॉडल की बात करते हैं, मगर वहां 10 हजार गांवों में बिजली नहीं है। उद्योग धंधे बंद हो गए। नौजवान बेरोजगार घूम रहे हैं। पांच हजार किसानों ने गुजरात में आत्महत्या की, वहां 25 साल से भाजपा की सरकार है। वे आएंगे, लच्छेदार शो का बम गिराएंगे और आपको ठग ले जाएंगे। किसानों की फसल मोदी व योगी के बछड़े खा रहे हैं।
चंदौली लोकसभा से कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी शिवकन्या कुशवाहा के समर्थन में उन्होंने कहा कि यह चुनाव अखंड भारत को बचाने का है। केंद्र में इस बार कांग्रेस गठबंधन की सरकार बनने जा रही है। बाबू सिंह कुशवाहा ने कहा कि भाजपा मनुवादी संविधान लागू करना चाहती है। गरीबों, किसानों, मजदूरों पर अत्याचार वाला संविधान लागू करना चाहती है। शिवकन्या कुशवाहा ने कहा कि यह लड़ाई बहुत लंबी है। इसे अकेले नहीं लड़ा जा सकता। कमलापति त्रिपाठी के अधूरे सपनों को पूरा करना है। संचालन गगन प्रसाद यादव ने किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, पूर्व मंत्री रमेश शाक्य, सुषमा मौर्या, विजय कुमार पटेल, रोहित पटेल आदि मौजूद रहे।