{"_id":"5c9153d2bdec2256d212a199","slug":"141553028050-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलकर्मियों की मिलीभगत से हो रही शराब की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलकर्मियों की मिलीभगत से हो रही शराब की तस्करी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। कुछ रेल कर्मचारियों की मिलीभगत से मुगलसराय से बिहार के लिए बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है। ऐसे लोगों को चिह्नित करने व आरपीएफ के सहयोग से अराजकतत्वों पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। साथ ही रेलवे प्रशसन को भी ऐसे लोगों पर कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। यह बात आईजी रेल बीआर मीना ने मंगलवार को कैंट रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण और सुरक्षा बैठक के बाद कही। उन्होंने बताया कि स्मगलिंग पर नकेल व यात्री सुरक्षा पर विशेष फोकस है। इसके लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है।
आईजी रेल ने कहा कि कैंट रेलवे स्टेशन पर बड़ी संख्या में विवेचना पेंडिंग है। इन्हें तेजी से निपटाने के निर्देश दिए गए हैं। अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी। जीआरपी चौकियों को दुरुस्त कराने के साथ ही उसमें सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। कैंट रेलवे स्टेशन व मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन पर इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी के तहत डीएफएमडी, स्कैनर आदि लगाया जाना है। कैंट रेलवे स्टेशन के लिए आरपीएफ ने प्लान भेजा है। मंडुवाडीह के लिए भी ऐसी ही सुरक्षा के लिए लिखेंगे। उन्होंने कहा कि मंडुवाडीह स्टेशन पर जीआरपी चौकी के लिए जीएम को पत्र लिखा जाएगा। बातचीत से पहले आईजी रेल ने कैंट रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही पुलिसकर्मियों से उनकी समस्याओं व सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद वे मुगलसराय निकल गए।