फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   शिवरात्रि पर बंद रहेगी हेल्प डेस्क

शिवरात्रि पर बंद रहेगी हेल्प डेस्क

Sun, 03 Mar 2019 01:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
शिवरात्रि पर बंद रहेगी हेल्प डेस्क
वाराणसी। शिवरात्रि पर काशी विश्वनाथ मंदिर की हेल्प डेस्क बंद रहेंगी। दर्शनार्थी ऑनलाइन पंजीकरण के जरिए मंगला आरती की बुकिंग करा सकेंगे। शनिवार को प्रदेश के राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने काशी विश्वनाथ मंदिर कार्यालय में शिवरात्रि की तैयारियों की समीक्षा की और श्रद्धालुओं के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रदेश के विधि-न्याय, युवा कल्याण, खेल एवं सूचना राज्यमंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के साथ ही मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों पर पुष्प वर्षा के निर्देश दिए। उन्होंने साधु-संतों के लिए विशेष व्यवस्था करने को कहा। मंदिर की तरफ किसी भी अधिकारी या वीआईपी के भी वाहन नहीं जा सकेंगे। सभी वाहन मैदागिन पर ही रोके जाएंगे। मंदिर के आसपास मजबूत बैरिकेडिंग कराने के साथ ही मैदागिन से बांस फाटक होते हुए गोदौलिया, गोदौलिया से लक्शा और मंदिर के आसपास क्षेत्र को साफ रखने के निर्देश नगर आयुक्त दिए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने बताया कि काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवरात्रि को शाम पांच से सात बजे तक ही वीआईपी दर्शन की व्यवस्था होगी। वीआईपी राजघाट से नाव से ललिता घाट आकर कॉरिडोर के रास्ते मंदिर में पहुंचेंगे। शिवरात्रि पर निकलने वाली शिव बारात के मार्ग में भी समुचित सुरक्षा व्यवस्था के साथ सफाई व्यवस्था भी सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। दर्शन के लिए कतारों में खड़े श्रद्धालुओं को पानी पिलाने की व्यवस्था मंदिर ट्रस्ट की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तैयारियां हुईं तेज
वाराणसी। महाशिवरात्रि पर शहर में जगह-जगह भव्य आयोजन होंगे। दो जगह शिव बरात निकलेगी। तीन जगहों पर शिव विवाह का भी आयोजन होगा। बाबा विश्वनाथ मंदिर, महा मृत्युंजय मंदिर, गौरी केदारेश्वर मंदिर, तिलभांडेश्वर मंदिर, जगेश्वर महादेव और कैथी स्थित मारकंडेय महादेव पर जबरदस्त भीड़ होती है, इसे देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
दो जगह निकलेगी शिव बरात
शिव रात्रि पर नगर में महा मृत्युंजय मंदिर से भव्य बारात निकलेगी, जो दारानगर, मैदागिन, नीची बाग, चौक, बांसफाटक होते हुए डेढ़सी के पुल तक जाएगी। इसमें देश विदेश के मेहमान शामिल होंगे। भूत पिशाच के साथ ही बाबा के भेष के संत उपस्थित रहेंगे। वहीं एक बरात तिल भांडेश्वर मंदिर से निकलेगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए केदार घाट तक जाएगी। इसके अलावा जगेश्वर महादेव मंदिर में विधि विधान से बाबा की शादी का आयोजन होगा।
श्रद्धालुओं के साथ करें अच्छा व्यवहार
एसपीसिटी व मंदिर के मुख्य कार्यपालक विशाल सिंह ने शनिवार को मंदिर परिक्षेत्र का मौका मुआयना किया। सुरक्षा कर्मियों से कहा कि बाबा के दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं के साथ अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

काशी के कोतवाल का किया भव्य शृंगार
काशी के कोतवाल बाबा काल भैरव का भव्य शृंगार किया गया। तिरंगे के रूप में बाबा को दुपट्टा पहनाया गया था। मंदिर के पुजारी ने बताया कि अभिनंदन की सकुशल देश वापसी के बाद बाबा का शनिवार को भव्य शृंगार किया गया। इस दिन सुबह से ही बाबा का विधिविधान से पूजन कर प्रसाद चढ़ाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed