{"_id":"5c61d720bdec224d9d195cde","slug":"141549915936-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट में असफल रहने पर बदमाशों ने सराफा कारोबारी को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट में असफल रहने पर बदमाशों ने सराफा कारोबारी को मारी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहता। कोटवा-लोहता मार्ग पर भरथरा गांव में सोमवार की रात लूट में असफल रहने पर बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी बृजेश सेठ (34) को गोली मार दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बृजेश को बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। वारदात के बाद पुलिस ने लोहता क्षेत्र में चेकिंग शुरू कराई लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लग सका।
लोहता थाना के बड़ी बाजार निवासी बृजेश सेठ की कोटवा में आभूषण की दुकान है। सोमवार की रात सवा नौ बजे दुकान बंद करके बृजेश अपने बाइक से घर जा रहा था। भरथरा तिराहा से आगे बढ़ने पर अपाचे बाइक सवार दो बदमाशों ने बृजेश से उसका झोला छीनने का प्रयास किया। झोला की छीनाझपटी में असफल रहने पर बदमाशों ने बृजेश की कमर में दाएं तरफ गोली मार दी। बृजेश ने शोर मचाया तो ग्रामीण बदमाशों को ललकारते हुए घटनास्थल की ओर दौड़े। खुद को घिरता देख बदमाश लहरतारा की ओर भाग निकले। लोहता थानाध्यक्ष के अनुसार बदमाशों ने बृजेश के रोजाना दुकान बंद करने और घर जाने की आवाजाही की रेकी की। इसके बाद सुनसान स्थान देख कर बृजेश से लूटपाट की कोशिश की। लूट में असफल रहने पर गोली मार कर भाग निकले।