फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आईटी पार्क के लिए वीडीए को मिले 7.17 करोड़

आईटी पार्क के लिए वीडीए को मिले 7.17 करोड़

Tue, 05 Feb 2019 02:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 02:46 AM IST
विज्ञापन
आईटी पार्क  के लिए वीडीए को मिले 7.17  करोड़
वाराणसी। जवाहर नगर मार्केट में अब आईटी पार्क बनने जा रहा है। इसके लिए यूपी इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन ने सोमवार को वीडीए को 7.17 करोड़ रुपये दे दिए। जल्द ही कार्पोरेशन वहां आईटी पार्क विकसित करेगा।
विज्ञापन

इंग्लिशिया लाइन के जवाहर नगर मार्केट के दूसरे तल के 1536 वर्ग मीटर क्षेत्र को वीडीए ने यूपी इलेक्ट्रानिक कार्पोरेशन लिमिटेड को 99 साल की लीज पर देने का निर्णय लिया है। इसमें कार्पोरेशन आईटी पार्क और साफ्टवेयर टेक्नोलॉजी विकसित करने का काम करेगा। इस पूरे मार्केट के लिए वीडीए को कुल 13.17 करोड़ रुपये चाहिए, लेकिन इसमें से 7.17 करोड़ मिल चुके हैं। अधिशासी अभियंता राजकुमार ने बताया कि पूरा पैसा जमा कराने के बाद जवाहर मार्केट के दूसरे तल का कब्जा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन

गेल ने अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए किया आवेदन
पेट्रोलियम मंत्रालय की पहल पर गेल (गैस अथॉरिटी आफ इंडिया लिमिटेड) ने सीएनजी स्टेशन के लिए जगह का चिन्हांकन करते हुए वहां स्टेशन बनाने के लिए वीडीए से अनुमति मांगी है। इसको लेकर सोमवार की देर शाम तक इसकी रिपोर्ट बनाने में वीडीए नियोजन विभाग के कर्मचारी जुटे रहे। वीडीए के अधिकारियों ने बताया कि गेल ने पिंडरा ब्लाक के तुलसी पट्टी के अराजी नंबर 179 और आशापुर के अराजी नंबर 80 पर सीएनजी स्टेशन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। इसके लिए गेल ने वीडीए से इन दोनों ही अराजी नंबरों का भू-प्रयोग व अनापत्ति की मांग की है। वीडीए के अधिकारियों ने बताया कि जो प्रस्ताव वीडीए को दिया गया है, उसमें बीच में नाली बाधक बन रही है, जिसे शिफ्ट करने की तैयारी हो रही है। संभावना यह है कि प्रधानमंत्री इसका शुभारंभ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीडीए में फेस स्कैनर से होगी उपस्थिति
वीडीए में अब फेस स्क्ैनर मशीन से कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज कराई जाएगी। इसके लिए विभाग में एफडीए (फेस डिटेक्शन अटेंडेंस सिस्टम) की तीन मशीनें लगाई गई हैं। सोमवार को इसकी शुरूआत भी की गई। वीडीए में पहले बायोमेट्रिक सिस्टम लगा हुआ था, लेकिन महिलाओं सहित कई अन्य कर्मचारियों की हाथों की रेखाएं बायोमेट्रिक स्कैन नहीं कर रहा था, जिससे वे अनुपस्थित हो जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed