{"_id":"5c54aa08bdec2259e364e1ed","slug":"141549052424-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में फिर बनेगी सरकार’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। विपक्ष के लोग चाहे जितना प्रयोग करें, लेकिन अगली सरकार नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही होगी। यह दावा महाराष्ट्र के दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व मुुंबई भाजपा के प्रदेश महामंत्री अमरजीत मिश्र ने किया है। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में महाराष्ट्र का योगदान सर्वोत्तम होगा। अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा महाराष्ट्र में 2014 से बेहतर प्रदर्शन करेगी। ऐसा इसलिए क्योंकि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने पिछले चार वर्षों में विकास की नई इबारत लिखी गई है।
काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन पूजन के लिए पहुंचे अमरजीत ने मोदी सरकार को संवेदना से संवाद करने वाली सरकार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले चार वर्षों में किसानों के आंसू पोंछने का काम किया है। साऊथ अफ्रीका के सेनेगल में माफिया रवि पुजारी के पकड़े जाने और बॉलीवुड को उससे मिल रहे थ्रेट के सवाल पर कहा कि पिछले चार सालों में फिल्म इंडस्ट्री के बड़े निर्माता निर्देशक को कोई धमकी नहीं मिली है। सरकार अपराधियों को पकड़ने की मुहिम जारी रखेगी। उन्होंने महाराष्ट्र में शिवसेना की नाराजगी पर कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा अकेले चुनाव लड़ने में समर्थ है, लेकिन हम गठबंधन का धर्म निभा रहे हैं और शिवसेना हमारे साथ है।