{"_id":"5c3265cbbdec22571d7e09a9","slug":"141546806731-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्याकरण की जगह साहित्य के सवाल पर चकराए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्याकरण की जगह साहित्य के सवाल पर चकराए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। परिषदीय विद्यालयों में तैनाती के लिए रविवार को हुई सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा में अधिकांश अभ्यर्थी हिंदी व्याकरण की जगह साहित्य के सवाल पूछे जाने से परेशान रहे।
जिले में 60 केंद्रों पर होने वाली परीक्षा के लिए पंजीकृत 35,227 अभ्यर्थियों में 33,483 हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सुबह 11 से 1.30 बजे तक हुई परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों ने कहा कि सामान्य ज्ञान सहित अन्य विषय के सवाल तो सही थे, लेकिन सिलेबस के अनुसार हिंदी में व्याकरण के सवाल पूछे जाने चाहिए थे।
बातचीत में अभ्यर्थियों ने कहा कि सामान्य ज्ञान, संस्कृत से सवाल तो सही थे, बस हिंदी साहित्य के सवालों से परेशानी हुई। इसकी जानकारी कक्ष निरीक्षक को भी दी गई, लेकिन वह भी कुछ बता नहीं सके। इसके अलावा सामान्य ज्ञान में ट्रेन टी-18 और प्रयागराज कुंभ पर भी सवाल पूछा गया।
विज्ञापन
हिंदी में व्याकरण की जगह साहित्य का सवाल कहां से पूछ लिया, यह समझ से परे है। हालांकि पेपर सही हुआ। -सरिता, शिवपुर
पेपर सामान्य रहा, किसी तरह की असुविधा नहीं हुई। साहित्य के सवाल हल करने में थोड़ा समय लगा। -अशोक कुमार, अंबेडकरनगर
सामान्य ज्ञान के सवाल बहुत आसान रहे। पेपर काफी अच्छा रहा। -संध्या यादव, जौनपुर
जिस तरह की तैयारी थी, उस हिसाब से पेपर सही हुआ। बस संस्कृत के सवाल हल करने में समय अधिक लगा। -सुरेश, चंदौली