{"_id":"5b9ec307867a557f721c2012","slug":"141537131271-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रईस के पांच करीबियों से चल रही पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रईस के पांच करीबियों से चल रही पूछताछ
Updated Mon, 17 Sep 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पतालेश्वर मुहल्ले में क्रास फायरिंग में मारे गए 50 हजार के इनामी बदमाश रईस बनारसी की हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए उसके पांच करीबियों से क्राइम ब्रांच पूछताछ कर रही है। इसके साथ ही संदिग्ध गतिविधियों वाले दालमंडी व कोयला मंडी के दो सफेदपोशों के अलावा दालमंडी व हड़हा क्षेत्र के दो बिल्डरों की निगहबानी की जा रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इन चारों से भी क्राइम ब्रांच कर सकती है। वहीं, रईस और राकेश अग्रहरि की पिस्टल लेकर भागे 50 हजार के इनामी बदमाश दीपक वर्मा की तलाश में क्राइम ब्रांच और दशाश्वमेध थाने की पुलिस की दो टीमों की छापेमारी जारी रही लेकिन उसका सुराग नहीं लग सका।
दशाश्वमेध थाना अंतर्गत पतालेश्वर मुहल्ले में शुक्रवार की शाम क्रास फायरिंग में रईस बनारसी और राकेश अग्रहरि मारा गया था। शनिवार की देर रात रईस के शव के एक्सरे के बाद पोस्टमार्टम हुआ और रविवार की भोर उसका अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस अब रईस के गुर्गों की गतिविधियों की टोह लेने में जुटी हुई है। रविवार की दोपहर क्राइम ब्रांच की दो अलग-अलग टीमें दालमंडी और हड़हा क्षेत्र में छापेमारी कर रईस के पांच करीबियों को पूछताछ के लिए साथ ले गई। पुलिस के अनुसार यह तो तय है कि रईस और राकेश आमने-सामने की फायरिंग में एक-दूसरे की गोली का निशाना बने। मगर, यह सब कुछ आसानी से नहीं हुआ और सुनियोजित तरीके से वारदात की पृष्ठिभूमि तैयार की गई। क्राइम ब्रांच के अनुसार वारदात के साजिशकर्ता भी जल्द ही बेनकाब होंगे और उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।