फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   पेड़ से टकराया ट्रक, चालक की मौत

पेड़ से टकराया ट्रक, चालक की मौत

Mon, 27 Aug 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
पेड़ से टकराया ट्रक, चालक की मौत
चोलापुर। नेहिया गांव स्थित अंधा मोड़ के समीप रविवार की सुबह बाबतपुर से मोहाव की ओर जा रहा सीमेंट लदा ट्रक अनियंत्रित होकर चिलबिल के पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक कस अगला हिस्सा पिचक गया और चालक उसी में फंस गया। पुलिस की सूचना पर 11 एनडीआरएफ के जवानों ने घंटों की मशक्कत के बाद ट्रक के अगले हिस्से को काटकर चालक को बाहर निकाला और उसे दीनदयाल अस्पताल भिजवाया गया। उपचार के दौरान चालक की मौत हो गई। हादसे के कारण मोहाव-बाबतपुर मार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

चोलापुर थाना अंतर्गत दानगंज निवासी मिठाई लाल (40) सीमेंट लदा ट्रक लेकर बाबतपुर से मोहाव की ओर जा रहा था। नेहिया गांव स्थित अंधा मोड़ के समीप तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित हुआ और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को देने के साथ ही चालक को ट्रक से बाहर निकालने का प्रयास शुरू किया लेकिन सफल नहीं हुए। पुलिस का प्रयास भी काम नहीं आया तोे 11 एनडीआरएफ को सूचना दी गई। उधर, हादसे में मिठाई लाल की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार मिठाई लाल दो भाइयों में बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed