{"_id":"5b2bf8fb4f1c1bf26e8b94fd","slug":"141529608443-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद कर दिया नाला, अफसर परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद कर दिया नाला, अफसर परेशान
Updated Fri, 22 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
भदोही। नगर के घमहापुर-मथुरापुर से जलनिकासी का वर्षों पुराना नाला पूरी तरह बंद कर दिया गया है। बारिश का मौसम नजदीक होने से नाले को इस तरह बंद कर दिए जाने से नगर पालिका प्रशासन में खलबली मच गई है। पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार जायसवाल ने मौके पर पहुंचकर वास्तविकता जानी। उनकी सूचना के बाद नायब तहसीलदार स्वामीनाथ सिंह ने भी मौका मुआयना किया।
पालिकाध्यक्ष ने बताया कि घमहापुर-मथुरापुर से जल निकासी के लिए वर्षों पुराना नाला नई बाजार मार्ग की ओर निकलता है, जो नदी में मिलता है। चार माह पूर्व जब नाला खुला था, लेकिन गुरुवार को नाले की जांच की तो नाला पूरी तरह बंद दिखा। पानी निकलने का रास्ता नहीं रह गया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने इस बाबत जिला प्रशासन को अवगत कराया और बताया कि यदि नाला नहीं खुला तो बारिश में निचले इलाकों में भारी जलभराव की समस्या से इंकार नहीं किया जा सकता। बाद में निरीक्षण को पहुंचे नायब तहसीलदार ने बताया कि नाला खत्म कर दिया गया है। इस बाबत पूर्व की स्थिति और तहसील में उपलब्ध नक्शे का अवलोकन किया जा रहा है। दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। निरीक्षण में करुणाशंकर दूबे, गुलाम हुसैन संजरी, महेंद्रनाथ बिंद, महेंद्र सरोज, इरशाद बबलू, विनीत बरनवाल, ओम सिंह आदि शामिल थे।