{"_id":"5ae4e23a4f1c1b76098b6f1e","slug":"141524949562-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा सुप्रीमो ने उलझाया प्रमोशन में आरक्षण का मुद्दा 0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा सुप्रीमो ने उलझाया प्रमोशन में आरक्षण का मुद्दा 0
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने शनिवार को यहां प्रमोशन में आरक्षण का मसला लटकने के लिए बसपा सुप्रीमो मायावती को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराया। महमूरगंज में आयोजित श्रमिकों के कार्यक्रम में कहा कि प्रमोशन में आरक्षण का मामला जो उलझा है, वह मायावती के चलते है। वह जब सत्ता में थीं तब उन्हें इस मुद्दे का ख्याल नहीं था जबकि उस वक्त सर्वोच्च न्यायालय ने निर्देश दिया था कि इसका सर्वे करा लिया जाए कि आरक्षण कोटा पूरा है या नहीं। इसकी आवश्यकता हो तो इसे आगे बढ़ाएं लेकिन तब उन्होंने इस पर कोई जवाब तक नहीं दिया था। अब इस मुद्दे के जरिए दलितों, पिछड़ों को गुमराह कर रही हैं।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि बसपा सुप्रीमो ने कहा कि बसपा सुप्रीमो को आज दलितों और पिछड़ों की याद आ रही है लेकिन जब सत्ता में थीं तो उन्हें सिर्फ पूंजीपतियों का ख्याल था। कहा कि बसपा सुप्रीमो बाबा साहब के मिशन को तार तार कर रही हैं। वह दलितों और मजदूरों की कभी हितैषी नहीं हो सकतीं। कहा कि मौजूदा सरकार दलितों, पिछड़ों से महिलाओं तक सबके उत्थान के लिए कार्य कर रही है। महिलाओं को सम्मान से जीने का हक दे रही है। भू-माफिया के खिलाफ कार्रवाई हो रही है। गुंडा-बदमाशों की नकेल कसी जा रही है। उत्तर प्रदेश के विकास के लिए प्रधानमंत्री डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा की है। इसके मूर्तरूप लेने से 33 लाख रोजगार युवाओं को मिलेगा। दावा किया कि 2019 में विपक्ष का महागठबंधन काम नहीं आएगा। मोदी सरकार दोबारा पूर्ण बहुमत से सत्ता में आएगी।