फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   गेहूं खरीद की रफ्तार सुस्त

गेहूं खरीद की रफ्तार सुस्त

Sun, 29 Apr 2018 01:08 AM IST
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
गेहूं खरीद की रफ्तार सुस्त
ज्ञानपुर। शासन और प्रशासन की तमाम कवायद के बाद भी जिले में गेहूं खरीद रफ्तार नहीं पकड़ रही है। क्रय केंद्रों पर कर्मचारियों की उदासीनता से एक माह में 36.8 फीसदी ही गेहूं की खरीद हो सकी है। 13 हजार 500 एमटी के सापेक्ष चार हजार 977 एमटी की खरीद हुई, हालांकि विभाग ने खरीद को गति देने के लिए सात अतिरिक्त केंद्र बढ़ा दिए हैं। अब 22 केंद्रों पर गेहूं की खरीद हो सकेगी।
विज्ञापन

सार्वजनिक वितरण प्रणाली व्यवस्था को बेहतर बनाने एवं किसानों को अपनी उपज बेचने में दिक्कत न हो, इसके लिए साल के दो सीजन में क्रय केंद्र खोलकर धान और गेहूं की खरीद की जाती है। रबी सीजन में गेहूं खरीद के लिए जिले में 15 क्रय केंद्र खोले गए थे। एक अप्रैल से जिले में खरीद शुरू हुई, लेकिन शुरुआती दौर से अब तक कच्छप से ही खरीद हो रही है। किसानों को 48 घंटे के अंदर भुगतान होने के बाद भी खरीद रफ्तार नहीं पकड़ रही है। अब तक 13 हजार 500 एमटी के मुकाबले चार हजार 977 एमटी की खरीद हो सकी है। खाद्य एवं विपणन अधिकारी श्याम कुमार मिश्र ने कहा कि अब तक 36.8 फीसदी गेहूं की खरीद हुई है। 1137 किसानों को आठ करोड़ 68 लाख भुगतान भी हो चुका है। गेहूं खरीद में तेजी लाने के लिए पांच और केंद्र बढ़ाए गए हैं। उन्होंने कहा कि 15 से 20 मई तक लक्ष्य पूर्ण कर लेंगे। बताया कि गत वर्ष 30 हजार एमटी लक्ष्य निर्धारित था। पैदावार कम होने से करीब नौ हजार एमटी ही खरीद हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed