{"_id":"5ae4ccbe4f1c1b3b0b8b7010","slug":"141524944062-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज आएगा यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज आएगा यूपी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट
Updated Sun, 29 Apr 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्ञानपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं की धड़कनें बढ़ गईं हैं। रविवार को दोपहर 12 बजे के बाद बोर्ड से परिणाम की घोषणा होगी। शनिवार को छात्र-छात्राओं ने देवस्थलों पर मत्था टेककर उत्तीर्ण होने का आशीर्वाद मांगा। सख्ती को लेकर इस बार परिणाम प्रतिशत कम होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
सूबे में सत्ता परिवर्तन होने के बाद 2017 में सीसीटीवी कैमरे में परीक्षा कराई गई। जिले में करीब 70 केंद्रों पर हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 61 हजार 402 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया। जिसमें हाईस्कूल में बालक 17 हजार 448, बालिका 15 हजार 159 समेत 32 हजार 607 जबकि इंटरमीडिएट में बालक 14 हजार 246, बालिका 13 हजार 23 समेत 27 हजार 717 शामिल हुए। माह भर तक चली परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने मेहनत से परीक्षा दी। सख्ती के चलते 5500 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ दी थी। मूल्यांकन खत्म होने के बाद छात्र-छात्राओं को परीक्षा के परिणाम का इंतजार था, जिसकी घड़ी अब आ चुकी है। रविवार को दोपहर 12 बजे के बाद हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की एक साथ परिणाम आएगा। दो साल की मेहनत का बेहतर रिजल्ट आए इसको लेकर छात्र-छात्राओं की धड़कने बढ़ गई है। कौन पास होगा और कौन फेल यह तो रिजल्ट आने के बाद तय होगा।