फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   सहकारी समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

सहकारी समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

Wed, 31 Jan 2018 01:32 AM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
सहकारी समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित
ज्ञानपुर। जिला सहकारी समिति के 52 पदों पर मंगलवार को गहमागहमी के बीच अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हो गया। संचालन समिति के सदस्यों ने नए अध्यक्ष को चयनित किया। आपसी सामंजस्य के आधार पर सभी समितियों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया। जीत के बाद समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
विज्ञापन

ज्ञानपुर सहकारी समिति में सुजीत दूबे, बैराखास पीपरगांव में अच्छेलाल उपाध्याय अध्यक्ष और राम सजीवन यादव उप सभापति निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस मौके पर ग्राम प्रधान भुलई पासी, अनुपम आनंद, सुरेश चंद्र, डीसी नीरज उपाध्याय, त्रिभुवन नाथ, संतोष उपाध्याय आदि मौजूद रहे। जंगीगंज संवाददाता के अनुसार, इलाके के साधन सहकारी समिति सूर्यभानपुर डीघ में चंदापुर निवासी इंद्रकुमार बऊ शुक्ल सर्वसम्मति से निर्विरोध अध्यक्ष और भरद्वार के राजेंद्र शुक्ल उपाध्यक्ष चुने गए। इस मौके पर विनोद मिश्र ददा, अशोक शुक्ल, नागेंद्र शुक्ल, मातृस्वरूप शुक्ल,धर्मेद्र कुमार, विश्वम्भर नाथ आदि रहे। साधन सहकारी समिति जंगीगंज में चंद्रनाथ तिवारी महराज अध्यक्ष और शशिबाला उपाध्याय उपाध्यक्ष निर्विरोध चुनी गईं।
विज्ञापन

औराई संवाददाता के अनुसार ब्लॉक में 11 साधन सहकारी समितियों में निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए। कैयरमऊ में सभापति अजय मिश्रा और उप सभापति चंद्रभान सिंह, महराजगंज में सभापति आलोक मिश्र, उप सभापति गीता देवी, पिलखिनी में सभापति पूनम देवी, उप सभापति काशीनाथ, उदयकरनपुर में सभापति कालीप्रसाद, उप सभापति अवधेश कुमार चुने गए। इसी तरह भरतपुर में सभापति आशीष सिंह और उप सभापति विद्याधर, खमरिया में सभापति शेषमणि मौर्य और उप सभापति मनोज यादव, माधोपुर में सभापति पूनम सिंह, उप सभापति हरिवंश नारायन, कुरौना में सभापति कमलेश कुमार, उप सभापति चंद्रेश कुमार, घोसिया में सभापति उमेशधर दूबे, उप सभापति अनुज चौबे, जाठी में सभापति तेग बहादुर सिंह चुने गए। सुरियावां संवाददाता के अनुसार, ब्लॉक क्षेत्र की आठ समितियों पर निर्विरोध सभापति और उप सभापति चुने गए। सुरियावां में सभापति चंद्रभूषण तिवारी, उप सभापति नागेश कुमार, हरिहरपुर में वीरेंद्र कुमार सिंह सभापति, अजय कुमार उपाध्याय उप सभापति, पूरेमनोहर में रामधनी दुबे सभापति, रमेश चंद्र उप सभापति , महजूदा में राम बहादुर बिंद सभापति, रामनाथ उप सभापति, कीर्तिपुर में चंद्रबली उपाध्याय सभापति, रचना देवी उप सभापति, हरिपट्टी में मंजू देवी सभापति, श्रवण कुमार उप सभापति, जगदीशपुर में वकील दुबे सभापति, मोढ़ में गणेश कुमार सिंह सभापति, कन्हैयालाल उप सभापति बने। भदोही ब्लॉक में साधन सहकारी समिति चुनाव निर्विरोध हुआ। यहां अमवां में सुषमा सिंह, अस्ती में अनिल कुमार सिंह, अजयपुर में रमेश चंद्र उपाध्याय, वेदमनपुर में कृष्ण कुमार त्रिपाठी, बरवां में बांके बिहारीडोमनपुर (चौरी) में दुर्गावती देवी, रमईपुर में उषा सिंह, दरुनहां में अनिल, जगदीशपुर में पुष्पा सिंह, डुड़वा कुकरौठी में विजय नारायण गिरी, डोमनपुर (नईबाजार) में सुशीला, खेम्हईपुर में अद्याधर मिश्र, याकूबपुर में श्रीधर पाठक, बढ़ौना में धर्मेंद्र कुमार, चौबेपुर में सोनी मिश्रा, रजपूरा में ओमप्रकाश यादव अध्यक्ष बने। सीतामढ़ी संवाददाता के अनुसार कटरा में संतोष कुमार पांडेय अध्यक्ष और उर्मिला सिंह उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सहकारी गन्ना विकास समिति चीनी मिल औराई में तहसीलदार औराई शैलेंद्र चौधरी की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। अध्यक्ष उमेशधर दूबे (औराई), उपाध्यक्ष राजेश कुमार यादव (हड़िया), डायरेक्टर हौसिला प्रसाद दूबे (मोढ़ ), दीनानाथ दूबे (खमरिया क्षेत्र), छग्गन लाल उपाध्याय (सुरियावां क्षेत्र), नीलम तिवारी (मड़ियाहूं क्षेत्र), तेजबहादुर पटेल (जक्खिनी क्षेत्र), कमलशाशंकर चौबे (कछवां क्षेत्र),चिंता देवी (चोलापुर क्षेत्र) के लिए निर्विरोध चुनी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed