{"_id":"5a2eee0b4f1c1b87698c1110","slug":"141513025035-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"माफिया गिरोहों के अर्थतंत्र को संभालने वाले चिह्नित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माफिया गिरोहों के अर्थतंत्र को संभालने वाले चिह्नित
Updated Tue, 12 Dec 2017 02:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। नगर निकाय चुनाव के बाद खाली हुई पुलिस माफिया गिरोहों के करीबियों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। वाराणसी जोन के दस जिलाें सहित पूर्वांचल भर से ऐसे दो दर्जन लोगों को चिह्नित किया गया है जो माफिया गुटों के खास करीबी हैं। पुलिस माफियाओं के इन करीबियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के साथ ही इनके आर्थिक साम्राज्य पर भी प्रहार करेगी। इस संबंध में पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
पूर्वांचल के माफिया गुटोें की शह पर उनके करीबियोें ने मोबाइल टॉवर और कोयला कारोबार की बदौलत अपना आर्थिक साम्राज्य खड़ा किया है। मोबाइल टॉवर का काम पूर्वी और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही हरियाणा, दिल्ली और उत्तराखंड तक जारी है तो झारखंड में कोयला कारोबार को माफिया गुटों के कारोबारी असलहे के बल पर संचालित करते हैं। ऐसे लोगों को शासन स्तर से मिले निर्देश के आधार पर पुलिस अधीक्षकों नेे सूचीबद्ध कराया है। इन सभी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई के साथ ही न्यायालय में ठोस पैरवी का निर्देश पुलिस अधिकारियों को शासन स्तर से दिया गया है। इसे लेकर संभावना जताई गई है कि आगामी दिनों में पूर्वांचल के कई चिह्नित लोग सलाखों के पीछे नजर आएंगे।