{"_id":"5a25b1a74f1c1bb6678bfeed","slug":"141512419751-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कलश स्थापना, पूजन के साथ समारोह का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलश स्थापना, पूजन के साथ समारोह का आगाज
Updated Tue, 05 Dec 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। बीएचयू में पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती समारोह का आगाज सोमवार को कलश स्थापना, गणेश-अंबिका पूजन के साथ हुआ। मालवीय भवन में कुलसचिव डॉ. नीरज त्रिपाठी ने देवादि पूजन और श्रीमत्भागवत्पारायण का शुभारंभ किया। मालवीय जयंती के उपलक्ष्य में विश्वविद्यालय परिसर में 25 दिसंबर तक विभिन्न कार्यक्रम होंगे।
श्रीमदभागवत कथा का पारायण संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय वेद विभाग के आचार्य सुरेंद्र पांडेय द्वारा हर दिन सुबह 8 से दोपहर एक बजे तक किया जाएगा। इसके अलावा नौ दिसंबर तक शाम 5 से 7 बजे तक मालवीय भवन सभागार में संस्कृत विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति आचार्य नरेंद्र पांडेय श्रीमदभागवत कथा का पाठ करेंगे। सोमवार को समारोह के दौरान उपासना कक्ष में कुलसचिव ने बीएचयू की ओर से प्रकाशित विक्रम संवत 2075 के पंचांग का लोकार्पण किया। कार्यक्रम में डॉ. चंद्रमा पांडेय, डॉ. सुनील कुमार कात्यायन, डॉ. उपेंद्र त्रिपाठी, डॉ. शीतला प्रसाद पांडेय, डॉ. सुभाष पांडेय आदि लोग मौजूद रहे।