फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   14 thousand masks have been distributed among needy made by women in sonbhadra

जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आईं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, अब तक बांटे 14000 मास्क

Sun, 03 May 2020 03:15 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 03 May 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
14 thousand masks have been distributed among needy made by women in sonbhadra
जरूरतमंदों के लिए घर में ही रहकर मास्क बनातीं आशा गुप्ता। - फोटो : अमर उजाला।

सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र में ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं कोरोना जैसी महामारी से लोगों को बचाने के लिए दिन रात मेहनत कर रही हैं। लॉकडाउन के दौरान प्रेरणा महिला संगठन असनहर से जुड़ी महिलाएं जरूरतमंदों में वितरित करने के लिए अब तक 14 हजार से अधिक मास्क बना चुकी हैं। यह सिलसिला अब भी जारी है।

विज्ञापन


ग्राम्य विकास विभाग की तरफ से संचालित स्वयं सहायता समूहों में से एक प्रेरणा महिला संगठन से 140 महिलाएं जुड़ी हुई हैं। समूह की महिलाएं लोगों को कोरोना वायरस की चपेट में आने से बचाने के लिए लॉकडाउन के दौरान लगातार मास्क बनाने में जुटी हुई हैं। इस लॉकडाउन के दौरान समूह की महिलाएं घर के काम निपटाने के साथ ही समय मिलते ही मास्क बनाने में जुट जाती हैं।
विज्ञापन


समूह की महिलाओं द्वारा बनाए मास्क फिलहाल मनरेगा के तहत चल रहे काम में लगे मजदूरों को दिए जा रहे हैं। आशा गुप्ता की अगुवाई में असनहर गांव की बासमती, अनीता, गुलबस, सुंदरी और शांति आदि महिलाएं अब 14 हजार मास्क तैयार कर चुकी हैं। ढाई हजार की आबादी वाले असनहर गांव में 14 स्वयं सहायता समूह हैं। इन समूहों से 140 महिलाएं जुड़ी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

आशा गुप्ता ने बताया कि कोरोना से बचने के लिए जब मेडिकल स्टोरों पर मास्क नहीं मिला तो लॉकडाउन के दौरान अपने घर में ही रहकर मास्क बनाने का निर्णय लिया। अब समूह की काफी संख्या में महिलाएं मास्क बना रही हैं। जिसका परिणाम सामने है। अब तो मनरेगा के तहत चल रहे काम में लगे मजदूरों को भी उनके बनाए मास्क को वितरित किया जा रहा है। 

ग्राम्य विकास विभाग द्वारा उजाला प्रेरणा महिला संगठन असनहर से जुड़ी समूह की महिलाओं ने कोरोना जैसे महामारी में लाक डाउन के तयदौरान 14000  मास्क बनाकर जिला मुख्यालय को सौंपे, जो एक मिशाल बना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed