{"_id":"61fad83b8708b9043715b57b","slug":"14-people-will-be-heard-on-the-first-day-in-the-goonda-court-varanasi-news-vns6366599199","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी: सात फरवरी से शुरू होगा गुंडा न्यायालय, पहले दिन 14 लोगों की होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी: सात फरवरी से शुरू होगा गुंडा न्यायालय, पहले दिन 14 लोगों की होगी सुनवाई
Thu, 03 Feb 2022 05:33 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 05:33 PM IST
सार
वाराणससी कमिश्नरेट पुलिस का गुंडा न्यायालय सात फरवरी से कचहरी में शुरू हो जाएगा। पहले दिन 14 लोगों की पेशी होगी।
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणससी कमिश्नरेट पुलिस का गुंडा न्यायालय सात फरवरी से कचहरी में शुरू हो जाएगा। पहले दिन 14 लोगों की पेशी होगी। इसमें गुंडा एक्ट के तहत मंडुवाडीह, सिगरा, चेतगंज थाने के तीन-तीन, लालपुर-पांडेयपुर थाने के दो, जैतपुरा थाने के एक और शिवपुर थाने के दो लोगों को नोटिस भेजी गई है। पेशी पर इनकी सुनवाई होगी।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त ए सतीश गणेश कोर्ट में जज की भूमिका में तीन दिन बैठेंगे। गुंडा और गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे की सुनवाई करेंगे। पुलिस आयुक्त ने बताया कि न्यायालय में कर्मियों को तैनात कर दिया गया है। कोर्ट के कामकाज देखने के लिए कर्मियों को बाकायदा लखनऊ से प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन
अदालती प्रशिक्षण में दक्ष कर्मियों ने अपना कार्यभार भी संभाल लिया है। कोर्ट शुरू होने के बाद पुलिस कमिश्नर अधीनस्थ अधिकारियों को भी अदालती संबंधी काम का वितरण करेंगे। उन्होंने बताया कि कोर्ट सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को चलेगा। 16 थानों के प्रभारियों ने अब तक कुल 70 लोगों के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की है।
विज्ञापन