फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   91 people who came to Delhi's Nizamuddin procession came to Bhadohi, Jaunpur, 25 Bangladeshi also included

दिल्ली के निजामुद्दीन जलसे में शामिल होकर आये 91 लोग भदोही, जौनपुर लौटे, 25 बांग्लादेशी भी शामिल

Tue, 31 Mar 2020 09:41 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Tue, 31 Mar 2020 09:41 PM IST
विज्ञापन
91 people who came to Delhi's Nizamuddin procession came to Bhadohi, Jaunpur, 25 Bangladeshi also included
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।

दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित धार्मिक जलसे में भाग लेकर 25 बांग्लादेशियों समेत 91 लोग भदोही और जौनपुर लौटे थे। इनमें 77 जौनपुर और 14 भदोही आए थे। जौनपुर में 50 लोग मिले हैं जिनमें 16 पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। सभी को क्वारंटीन किया गया है। जौनपुर आए 27 अन्य लोग लापता हैं जिन्हें प्रशासन खोज रहा है। जबकि वाराणसी से जलसे में भाग लेने गए सभी 16 लोगों की दिल्ली में ही स्क्रीनिंग चल रही है। 

विज्ञापन


जौनपुर के लाल दरवाजा मोहल्ले में गोपनीय ढंग से रह रहे 14 बांग्लादेशी नागरिक, एक पश्चिम बंगाल और एक झारखंड निवासी व्यक्ति को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। ये सभी जमात में शामिल होने के बाद यहां आए थे और 14 मार्च से शहर में रह रहे थे। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद सभी को शिया कॉलेज परिसर में क्वारंटीन कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस और खुफिया इकाई के लोग पूछताछ कर रहे हैं। सरायख्वाजा थाने में सभी पर विदेशी अधिनियम और पासपोर्ट अधिनियम की शर्ताें के उल्लंघन के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उन्हें रखने वाले मौलाना पर भी केस दर्ज किया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूछताछ कर जानकारी ली जा रही है। फिलहाल उन्हें क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर में 34 लोगों को चिह्नित किया गया है। ये लोग दिल्ली और नोएडा से पिछले दिनों आए हैं। संदेह है कि ये भी जमात में शामिल हुए थे। 27 और लोगों की तलाश की जा रही है। शक है कि वे भी वहीं से लौटे हैं।

91 people who came to Delhi's Nizamuddin procession came to Bhadohi, Jaunpur, 25 Bangladeshi also included
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उधर, जलसे में शिरकत कर लौटे 14 लोग भदोही के मरकजी कमेटी के गेस्ट हाउस में रह रहे थे। इनमें 11 बांग्लादेशी, एक असम का और दो पश्चिम बंगाल के नागरिक हैं। सभी बांग्लादेशी 24 फरवरी को बांग्लादेश से चले थे। 27 फरवरी को दिल्ली पहुंचे। तीन मार्च तक दिल्ली मरकज के जलसे में रहे। चार मार्च को ट्रेन से ज्ञानपुर रोड स्टेशन पहुंचे।

उसी दिन कार से भदोही जमात में शामिल होने के लिए आए। इन सभी के पास टूरिस्ट वीजा है। एक ही कमरे में बंद होकर रहने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मंगलवार को दरवाजा खुलवाकर इन लोगों की जांच कराई। लेकिन, कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। फिर भी सभी को क्वारंटीन कर दिया गया है। एसपी रामबदन सिंह का कहना है कि जांच कराई जा रही है कि यहां वे सूचना देकर रह रहे थे या इसी तरह। अगर बिना सूचना के रह रहे होंगे तो कार्रवाई की जाएगी।

धार्मिक जलसे में वाराणसी के 16 लोग शामिल हुए थे। ये लेढूपुर, चौबेपुर, भेलूपुर क्षेत्र सहित अलग-अलग स्थानों के रहने वाले हैं। इसकी पुष्टि होने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अमले के साथ ही स्थानीय अभिसूचना इकाई (एलआईयू) अलर्ट मोड पर है। यह पता लगाया जा रहा है कि कहीं कोई जलसे में शामिल होने के बाद चुपचाप घर में तो नहीं रह रहा है।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि जलसे में शामिल होने वाले जिले के पांच लोगों की सूची मिली है। पुलिस उनके संपर्क में है। फिलहाल अब तक कोई बनारस नहीं आया है। वापस आते ही उनकी चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी। यदि कोई चुपचाप घर में मौजूद मिला या इससे संबंधित किसी भी किस्म की सूचना छुपाई तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed