{"_id":"5cbf778fbdec2214586c5799","slug":"131556051855-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगले पांच साल में पूरे होंगे काशी के विकास कार्य: शाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगले पांच साल में पूरे होंगे काशी के विकास कार्य: शाह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया कि 253 सीटों पर दौरे के बाद भाजपा और एनडीए की जीत साफ दिख रही है। नरेंद्र मोदी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए देश में प्रचंड लहर है। पिछले चुनाव में सांसद चुने जाने के बाद मोदी ने प्राचीन नगरी काशी की आध्यात्मिकता से छेड़छाड़ किए बिना आधुनिक स्वरूप दिया। अगले पांच साल में काशी के विकास के अध्याय को पूरा किया जाएगा। केंद्र की मोदी सरकार ने गंगोत्री से गंगा सागर तक निर्मल गंगा अभियान चलाया। कुंभ में करोड़ों श्रद्धालुओं ने गंगा की पवित्रता देखी। अगले पांच साल में गंगा की निर्मलता की परियोजनाएं भी पूरी कर ली जाएंगी।
काशी विश्वनाथ धाम का जिक्र कर उन्होंने कहा कि काशी, विश्वनाथ और गंगा के प्रति आस्था रखने वाले देश भर के श्रद्धालुओं के लिए सुखद अनुभव है। बाबा विश्वनाथ अपने गण और देवों के साथ अब दिखाई देते हैं। गंगा से जल लेकर सीधे विश्वनाथ धाम तक पहुंचने के लिए पावन पथ बनाया जा रहा है।
इस दौरान केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, राज्यसभा सांसद एके जैन, प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव प्रमुख रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
काल भैरव का आशीर्वाद लेकर पीएम करेंगे नामांकन
शाह ने बताया कि 26 अप्रैल को मोदी काशी के कोतवाल कालभैरव का आशीर्वाद लेकर नामांकन करेंगे। इससे पहले कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। नामांकन से एक दिन पहले पीएम मोदी मालवीय प्रतिमा से दशाश्वमेध घाट तक रोड शो करेंगे। गंगा आरती में शामिल होने के बाद शहर के प्रबुद्धजनों से संवाद करेंगे।
रोड शो-नामांकन में शामिल होंगे एनडीए के नेता
पीएम के रोड शो और नामांकन में भाजपा के साथ एनडीए के नेता शामिल होंगे। शाह ने बताया कि पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, लोजपा अध्यक्ष रामविलास पासवान, बिहार के सीएम नीतीश कुमार के साथ ही पूर्वोत्तर सहित देश के अन्य हिस्सों से एनडीए के नेता काशी आएंगे।