फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   कान्हा उपवन हो रहा तैयार, सड़क पर घूम रहे आवारा पशु

कान्हा उपवन हो रहा तैयार, सड़क पर घूम रहे आवारा पशु

Fri, 22 Feb 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
कान्हा उपवन हो रहा तैयार, सड़क पर घूम रहे आवारा पशु
वाराणसी। प्रदेश सरकार छुट्टा पशुओं के चलते होने वाली समस्याओं को देखते हुए आश्रय स्थल बनाने का निर्देश दिया है, लेकिन यहां सुविधाओं की कमी के चलते स्थिति में बहुत बदलाव नहीं हो सका है। शहर में जगह-जगह आवारा पशु भटक रहे हैं। नगर निगम की ओर से दावा तो किया जा रहा है कि घाट से लेकर शहर की गलियों तक आवारा और छुट्टा पशुओं के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है लेकिन हकीकत कुछ और ही है। पशुओं को रखने के लिए कान्हा उपवन, कैटल कालोनी, गोशाला और कांजी हाउस की योजनाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

गोदौलिया चौराहे से लेकर दशाश्वमेध घाट तक जगह-जगह छुट्टा पशु देखने को मिल जाएंगे। इसके अलावा शहर की सड़कों और गलियों में भी आए दिन छुट्टा पशुओं के कारण हादसे हो रहे हैं। पशुओं को शहर से हटाकर रखने के लिए बनने वाला कान्हा उपवन भी अभी प्रक्रिया में है। स्मार्ट प्रोजेक्ट के तहत गंगा किनारे करसड़ा के छितौनी गांव में बने रहे इस उपवन में 450 पशुओं के लिए कुल छह सेट तैयार कराने है। अभी इसमें 225 पशुओं को एंट्री दी जा सकती है।
विज्ञापन

अधिकारियों की मानें तो कान्हा उपवन बनाने को लेकर तेजी से काम किया जा रहा है। उपवन का आधे से ज्यादा काम हो चुका है। फरवरी अंत तक सभी सेट बनकर तैयार हो जाएंगे। लेकिन नगर निगम ने अब तक यहां न कर्मचारियों की व्यवस्था की है और न ही जानवरों के खाने- पीने की। बनारस को स्मार्ट सिटी की लिस्ट में शामिल किए जाने के बाद वाराणसी स्मार्ट सिटी लिमिटेड (वीएससीएल) बनाया गया था। जिसके जरिये इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed