फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   आईडी कार्ड लेने पहुंचे शिक्षक, कैमरों की भी होने लगी मॉनीटरिंग

आईडी कार्ड लेने पहुंचे शिक्षक, कैमरों की भी होने लगी मॉनीटरिंग

Fri, 22 Feb 2019 02:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
आईडी कार्ड लेने पहुंचे शिक्षक, कैमरों की भी होने लगी मॉनीटरिंग
वाराणसी। यूपी बोर्ड परीक्षा में बिना आईडी कार्ड के परीक्षा ड्यूटी करने और सीसीटीवी कैमरे की मॉनीटरिंग न करने का मामला पकड़ में आने के बाद अधिकारियों की चेतावनी का असर दिखने लगा है। शिक्षक जहां डीआईओएस कार्यालय कार्ड लेने पहुंचे वहीं केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे की नियमित मॉनीटरिंग करने की रिपोर्ट भी आने लगी।
विज्ञापन

जिले में 150 केंद्रों पर सात फरवरी से चल रही परीक्षा में निरीक्षण के दौरान जिले के 50 ऐसे केंद्र पकड़ में आए थे, जहां शिक्षक बिना परिचय पत्र के ड्यूटी कर रहे थे। ऐसा तब हो रहा है जब परीक्षा के पहले हुई तैयारी बैठक में डीएम, डीआईओएस ने केंद्राध्यक्षों को बिना परिचय पत्र के ड्यूटी न कराने का निर्देश दिया था। 12 फरवरी को डीआईओएस ने 50 कॉलेजाें में शिक्षकों का परिचय पत्र न बनाए जाने का आदेश जारी करते हुए न केवल कार्रवाई की चेतावनी दी थी, बल्कि इसकी सूचना माध्यमिक शिक्षा परिषद अपर सचिव को भेजते हुए कार्रवाई की चेतावनी भी दी थी। कार्रवाई के डर से अब केंद्राध्यक्ष डीआईओएस कार्यालय आईडी कार्ड लेने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विजय प्रकाश सिंह ने बताया कि अब तक बीस से अधिक विद्यालयों में आईडी कार्ड पहुंच गए हैं। अभी भी जो लोग परिचय पत्र नहीं ले गए हैं, उनकी सूची तैयार कर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। इसके अलावा जिन केंद्रों पर कैमरे की मॉनीटरिंग न होने की रिपोर्ट की गई थी, वहां से भी ऑपरेटर के माध्यम से मॉनीटरिंग करने की रिपोर्ट भी आ गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षा सात दिन के अंतराल के बाद गुरुवार को शुरू हुई। हालांकि परीक्षा केवल 20 केंद्रों पर ही थी। शुक्रवार को एक बार फिर बड़ी परीक्षा होगी। गुरुवार को सुबह की पाली में हाईस्कूल में कला, इंटर में शस्य विज्ञान, कंप्यूटर और दूसरी पाली में हाईस्कूल सिलाई और इंटर में नागरिक शास्त्र की परीक्षा हुई। शुक्रवार को चित्रकला, वाणिज्य और भौतिक विज्ञान की परीक्षाएं होंगी।

यूपी बोर्ड परीक्षा में अभी भी कक्ष निरीक्षकों की कमी बनी हुई है। इस वजह से कई केंद्रों पर दो की जगह एक ही कक्ष निरीक्षक ड्यूटी कर रहे हैं। जगतपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि केंद्र पर जिन कक्ष निरीक्षकों को आना था, वह अब तक नहीं आए। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed