{"_id":"5c6db97cbdec22738b6af22d","slug":"131550694780-varanasi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी हॉलमार्क लगा कर ठेकों पर बेचते थे अवैध शराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी हॉलमार्क लगा कर ठेकों पर बेचते थे अवैध शराब
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी। पूर्वांचल के देसी शराब ठेकों पर सरकारी हॉलमार्क लगाकर अवैध शराब बेची जा रही है। मंगलवार रात क्राइम ब्रांच की टीम ने बड़ागांव थाना के बसनी गांव में छापेमारी कर अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया तो यह बात सामने आई। क्राइम ब्रांच ने मौके से एक स्कार्पियो, 450 शीशी अवैध देसी शराब, 50 बोतल अपमिश्रित अंग्रेजी शराब, 18 गैलन केमिकल, छह किलोग्राम यूरिया, सरकारी हॉलमार्क, रैपर, कार्टन, खाली शीशियां, ब्राउन चॉकलेट पाउडर सहित अन्य सामग्री बरामद की है।
गिरफ्तार आरोपियों की शिनाख्त बड़ागांव के सोनू सेठ उर्फ पांडू, गोला बाजार बड़ागांव के दिनेश अग्रहरि, गौराकलां के ओमप्रकाश सेठ, फू लपुर के ताड़ी नेवादा के बृजेश सेठ, चंदौली के पिपरी के प्रमोद तिवारी और गाजीपुर जनपद के शादियाबाद के हंसराजपुर के रणजीत सेठ के रूप में हुई है। वहीं, शराब तस्कर गिरोह का सरगना बड़ागांव थाने का हिस्ट्रीशीटर शिवशंकर सेठ उर्फ बाबू और बसनी का संजय पासवान मौके से भाग निकले। गिरफ्तार सभी छह आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया गया।
एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को बताया कि मंगलवार देर रात क्राइम ब्रांच प्रभारी विक्रम सिंह टीम के साथ बड़ागांव थाना क्षेत्र में चक्रमण कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने उन्हें बताया कि अवैध शराब कारोबारी शिवशंकर सेठ इन दिनों बसनी निवासी संजय पासवान के घर अवैध शराब तैयार कराता है और जिले के साथ ही आसपास के जनपदों के सरकारी ठेकों पर सप्लाई करता है। क्राइम ब्रांच ने संजय के घर छापेमारी की तो अवैध शराब की खेप तैयार कर रहे छह लोग हत्थे चढ़ गए और दो भाग निकले। पूछताछ में सामने आया कि सरगना शिवशंकर पर हत्या सहित अन्य आरोपों में आठ से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। हाईकोर्ट से जमानत पाकर बाहर रह रहा शिवशंकर अवैध शराब का कारोबार कर रहा है। एसएसपी ने बताया कि शिवशंकर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है। इस गिरोह को पंजीकृत कर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई का निर्देश इंस्पेक्टर बड़ागांव को दिया गया है। एसएसपी ने बताया कि खुलासा करने वाली टीम में शामिल क्राइम ब्रांच प्रभारी, एएसआई प्रदीप यादव, सुमंत सिंह, रामभवन यादव, पुनदेव सिंह, सुरेंद्र आदि को आईजी रेंज और एडीजी जोन से पुरस्कृत कराने की अनुशंसा की जाएगी।